IND vs NED ICC Women T20 WC 2026: आज फिर जीत पर रहेगी भारत की नजर, नीदरलैंड से होगी टक्कर
IND vs NED ICC Women T20 WC 2026: आज भारतीय महिला टीम की भिड़ंत नीदरलैंड की महिला टीम से होगी. इस मैच की लाइवस्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकेगी, चलिए जानते हैं.
IND vs NED ICC Women T20 WC 2026: भारतीय महिला टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान को 64 रनों से हरा चुकी है. अब टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए 17 जून यानी आज नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. यह मैच टूर्नामेंट का 10वां मैच होगा. भारतीय टीम में स्मृति मंधाना की ओपनिंग, हरमनप्रीत कौर का मिडिल ऑर्डर और रिचा घोष की फिनिशिंग, एक अलग ही मजबूती दिखाती है. गेंदबाजी में टीम पावरप्ले में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.
वहीं, दूसरी तरफ नीदरलैंड्स अपनी पहली मैच में बांग्लादेश से बुरी तरह हार चुकी है. अब वह भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ कमबैक करने की कोशिश करेगी. आज भारत बनाम नीदरलैंड्स का मैच कहां लाइवस्ट्रीम किया जा सकेगा, चलिए जानते हैं.
भारत महिला बनाम नीदरलैंड महिला मैच की लाइवस्ट्रीमिंग डिटेल्स:
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत महिला बनाम नीदरलैंड महिला मैच कब होगा?
Also Read
- IND vs AFG 2nd ODI: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें क्या कहती है लखनऊ की पिच
- फ्रांस की जीत में एम्बाप्पे का डबल धमाका, तोड़ा ऑल-टाइम गोल का रिकॉर्ड; सेनेगल को रौंदा
- France vs Senegal Live Score, FIFA World Cup 2026: म्बाप्पे के डबल धमाका से जीता फ्रांस, सेनेगल को हराकर किया विजयी आगाज
भारत बनाम नीदरलैंड का ग्रुप-स्टेज मैच बुधवार, 17 जून को होगा.
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत महिला बनाम नीदरलैंड महिला मैच का वेन्यू क्या होगा?
भारत महिला और नीदरलैंड महिला के बीच मैच हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा.
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में टॉस कितने बजे होगा?
भारत महिला बनाम नीदरलैंड महिला मैच का टॉस शाम 6:30 बजे IST पर होगा.
भारत बनाम नीदरलैंड मैच की पहली गेंद कितने बजे फेंकी जाएगी?
भारत बनाम नीदरलैंड महिला मैच शाम 7:00 बजे IST पर शुरू होगा.
मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
IND vs NED ICC महिला T20 WC 2026 स्क्वायड:
ICC महिला T20 WC 2026 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव
ICC महिला T20 WC 2026 के लिए नीदरलैंड की टीम: स्टर कालिस, सान्या खुराना, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (कप्तान) (विकेटकीपर), रॉबिन रिजके, आइरिस ज्विलिंग, हीथर सीजर्स, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, कैरोलीन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग, मायरथे वैन डेन राड, हन्ना लैंडहीर, लारा लीमहुइस, रोजली लॉरेंस