IND vs ENG: मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचेंगे बेन स्टोक्स, देखें 100 टेस्ट खेलने वाले 75 खिलाड़ियों की लिस्ट
IND vs ENG Ben Stokes’ 100th Test: टेस्ट क्रिकेट में 75 ऐसे क्रिकेटर हैं, जो 100 टेस्ट खेल चुके हैं. आज बेन स्टोक्स इस लिस्ट में शामिल होने वाले 76वें खिलाड़ी बनेंगे.
IND vs ENG Ben Stokes’ 100th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज राजकोट में होने वाला है. टॉस सुबह 9 बजे होगा. इस मुकाबले में इंग्लिश कप्तान मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच देंगे. उनका ये 100 वां टेस्ट मुकाबला है. वो 100 टेस्ट खेलने वाले 76वें प्लेयर बनेंगे. उनसे पहले तक सभी टीमों को मिलाकर 75 ऐसे क्रिकेटर हुए हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट के खास क्लब में एंट्री की है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले 100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी का नाम कॉलिन काउड्रे है, जिन्होंने 1968 में यह मुकाम हासिल किया था.
अगर बेन स्टोक्स आज भारत के खिलाफ शतक जमा देते हैं तो वो अपने 100वें टेस्ट में शतक जमाने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे. उनसे पहले 10 खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने करियर के 100वें टेस्ट में शतक जमाया है. ये अपने आप में एक खास रिकॉर्ड है.
Also Read
न्यूजीलैंड के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले प्लेयर
डेनियल विटोरी (113), रॉस टेलर (112), स्टीफन फ्लेमिंग (111), ब्रेंडन मैकुलम (101)
भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले दिग्गज
सचिन तेंदुलकर (200), राहुल द्रविड़ (164), वीवीएस लक्ष्मण (134), अनिल कुंबले (132), कपिल देव (131), सुनील गावस्कर (125), दिलीप वेंगसरकर (116), सौरव गांगुली (113), विराट कोहली (113), ईशांत शर्मा (105), वीरेंद्र सहवाग (104), हरभजन सिंह (103), चेतेश्वर पुजारा (103)
पाकिस्तान के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेल चुके खिलालड़ी
जावेद मियांदाद (124), इंजमाम-उल-हक (120), यूनिस खान (118), वसीम अकरम (104), सलीम मलिक (103)