IND vs ENG 2nd Test: Team India को दोबारा शिकस्त देने ब्रेंडन मैकुलम चलेंगे यह खास चाल, बोले- हम डरेंगे नहीं...
IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में होना है, जहां इंग्लैंड 4 स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकता है. जानिए कोच ब्रेंडन मैकुलम की रणनीति..
IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से होगा. स्पिनरों के दम पर पहला टेस्ट जीतने वाली इंग्लैंड दूसरे मुकाबले में खास तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी. भारत को उसी के घर में 12 साल बाद हराने वाली इंग्लैंड दूसरा मुकाबला भी जीतना चाहती है. इसके लिए वह 4 स्पिनर के साथ दूसरा टेस्ट खेल सकती है. इस बात के संकेत कोच ब्रेंडन मैकुलम ने दिए हैं.
क्या है मैकुलम की खास रणनीति
इंग्लैंड टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने अपनी उस खास रणनीति का भी खुलासा किया, जिसके साथ वह विशाखापट्टनम में नजर आ सकते हैं. इसी मैदान पर दूसरा टेस्ट होना है, जहां की पिच देखने के लिए मैकुलम बेताब हैं. इस मैदान पर आम तौर पर बड़े स्कोर बनते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां स्पिनरों का दबदबा दिखा है. इसे लेकर मैकुलम ने कहा अगर परिस्थितियां पूरी तरह से स्पिनरों की मुफीद हुई तो उनकी टीम गेंदबाजी विभाग में सभी स्पिनरों के साथ उतरने से पीछे नहीं हटेगी.
हम पीछे नहीं हटेंगे
मैकुलम ने अपने बयान में कहा 'अगर सीरीज के आगे बढ़ने पर विकेट उसी तरह से टर्न लेते रहे जैसा हमने पहले टेस्ट में देखा था, तो हम सभी स्पिनरों के साथ खेलने से पीछे नहीं हटेंगे.' बता दें कि इंग्लैंड पहले टेस्ट में 3 स्पिनरों के साथ मैदान में उतरा था. टॉम हार्टले, रेहान अहमद और जैक लीज ने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया के बैटर्स को बांधकर रखा और आखिरी में इंग्लैंड को जीत दिलाई. टॉम हार्टले ने दूसरी पारी में 7 विकेट लिए थे.
डेब्यू कर सकते हैं बशीर
माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट में शोएब बशीर को डेब्यू का मौका मिल सकता है. अगर जैक लीच फिट रहते हैं तो इंग्लैंड 4 स्पिनर्स के साथ भी मैदान में उतर सकती है. बशीर को लेकर मैकुलम ने कहा ‘बशीर हमारे साथ अबू धाबी में कैंप में थे और उन्होंने अपने कौशल से हमें प्रभावित किया, वह सहजता से इस समूह का हिस्सा बने. कम उम्र और प्रथम श्रेणी में कम अनुभव के बावजूद वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनमें उत्साह की कोई कमी नहीं है.
दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11
इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (डब्ल्यू), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड/शोएब बशीर, जैक लीच