IND vs ENG 1st Test Day 3: 436 रन पर इंडिया आलआउट,, जायसवाल, जडेजा शतक से चूके, पहली पारी में मिली 190 लीड
IND vs ENG 1st Test Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है. देखिए अब तक का लेखा जोखा...
IND vs ENG 1st Test Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में चल रहे पहले टेस्ट का आज तीसरा दिन है. पिछले दो दिन टीम इंडिया के नाम रहे. टीम इंडिया ने पहली पारी में 436 रन बनाए हैं. तीसरे दिन के पहले सेशन में महज 15 रनों के भीतर ही आखिर के अपने 4 विकेट गंवा दिए. भारत ने 421 रनों से पारी आगे बढ़ाई थी और 436 रनों पर पूरी टीम आलआउट हो गई है.
3 बल्लेबाज शतक जमाने से चूके
टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी रवींद्र जडेजा ने 87 रनों की खेली. उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जमाए. दूसरी सबसे बड़ी पारी केएल राहुल से बैट से निकली, जिन्होंने 123 गेंदों पर 68 रन बनाए. उनसे पहले ओपन यशस्वी जायसवाल 74 गेंद पर 80 रन बनाकर आउट हुए थे. इस तरह यह तीनों ही बैटर शतक बनाने से चूक गए.
पहले टेस्ट में अब तक क्या-कुछ हुआ...
- इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे. सबसे ज्यादा 70 रन कप्तान बेन स्टोक्स के बैट से निकले थे.
- पहली पारी में भारत के लिए रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट लिए थे.
- स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने भी 2-2 शिकार किए थे.
- दूसरे दिन का खेल खतम होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 421 रन बनाए थे.
- रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहली पारी में इंग्लैंड से 175 रन आगे हैं.
- भारत के लिए केएल राहुल 86 और यशस्वी जायसवाल 80 रन बनाकर आउट हुए.
- भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन को छोड़कर सभी ने 20 से ज्यादा रन बनाए हैं.
- इंग्लैंड के लिए पहली पारी में डेब्यूटेंट टॉम हार्टले ने 2 और जो रूट ने 2 विकेट लिए.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, रेहान अहमद, बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच और मार्क वुड।