menu-icon
India Daily

IND vs AUS Test: जसप्रीत बुमराह से डर गए स्टीव स्मिथ, ओपनिंग करने से किया इनकार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और चयनकर्ताओं के वर्तमान अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने सोमवार को स्मिथ के ओपनिंग न करने को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्मिथ ने टीम के कप्तान पैट कमिंस और मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड से ये अनुरोध किया था कि भारत के खिलाफ सीरीज में उनका बल्लेबाजी क्रम बदला जाए. उनकी ये बात मान ली गई है.

hemraj
IND vs AUS Test: जसप्रीत बुमराह से डर गए स्टीव स्मिथ, ओपनिंग करने से किया इनकार
Courtesy: Social media

ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है. इस टेस्ट सीरीज पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं. 22 नवंबर से हो रही इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ओपनिंग नहीं करेंगे.उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया है. ताकि वो शुरुआत में जसप्रीत बुमराह का नई गेंद से सामना न कर पाएं. वो टीम इंडिया के खिलाफ  खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में अपने मिडिलऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे.

कैमरून ग्रीन सीरीज से हुए बाहर

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया को एक और तगड़ा झटका लगा है. उसकी टीम के प्रमुख ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. वो पहले इसी नंबर पर खेलते थे.ऑस्ट्रेलिया ने  न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज खेली थे. स्मिथ ने बतौर सलामी बल्लेबाज इस सीरीज में आठ पारियों में 28.50 की औसत से 171 रन बनाए थे. इसके बाद से ही स्मिथ के बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव की चर्चा हो रही थी. 

ग्रीन की जगह चौथे नंबर पर खेलेंगे स्मिथ!

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और चयनकर्ताओं के वर्तमान अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने सोमवार को स्मिथ के ओपनिंग न करने को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्मिथ ने टीम के कप्तान पैट कमिंस और मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड से ये अनुरोध किया था कि भारत के खिलाफ सीरीज में उनका बल्लेबाजी क्रम बदला जाए. उनकी ये बात मान ली गई है. हालांकि उन्होंने स्मिथ के चौथे नंबर पर खलने की पुष्टि नहीं की.

कौन करेगा ओपनिंग?
डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद स्मिथ सलामी बल्लेबाजी कर रहे थे. ऐसे में सवाल है कि अब ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा? मार्कस हैरिस, कैमरन बैनक्रॉफ़्ट और न्यू साउथ वेल्स के युवा बल्लेबाज सैम कोंटास सलामी बल्लेबाजों के दावेदारों में हैं. इन सभी का चयन भारत ए के खिलाफ होने वाले चारदिवसीय मैचों के लिए किया गया है. ये मुकाबले 31 अक्तूबर से खेले जाएंगे.कोंटास को लेकर बेली ने कहा अगर 19 साल का यह बल्लेबाज उसी तरह का प्रदर्शन करते है जैसा उन्होंने शील्ड प्रतियोगिता में किया है.तो वो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा हो सकते हैं.