IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

AUS vs IND: दूसरे टेस्ट में ये बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, कोई विदेशी बैटर नहीं कर सका ये कमाल

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला हमेशा ही चलता है. पर्थ टेस्ट में शानदार शतक ठोककर उन्होंने इस बात के संकेत भी दे दिए हैं कि वो फॉर्म में लौट आए हैं.

Twitter
Bhoopendra Rai

Virat Kohli: 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 295 रनों से जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया. अब दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में होगा. डे-नाइट फॉर्मेट में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा सकते हैं.

एडिलेड ओवल में ये कमाल कर सकते हैं विराट

विराट कोहली ने एडिलेड ओवल में अब तक खेले 11 इंटरनेशनल मैचों में 957 रन बनाए हैं. अगर वह दूसरे टेस्ट में 43 रन और बना लेते हैं, तो वह इस मैदान पर 1000 रन पूरे करने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे.  

दूसरे नंबर पर ब्रायन लारा

कोहली के बाद इस मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी ब्रायन लारा हैं, जिन्होंने 940 रन बनाए हैं.

टीम को जीत दिलाएंगे?

एडिलेड के मैदान पर विराट कोहली का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है. ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह न केवल 1000 रन का रिकॉर्ड बनाएंगे, बल्कि टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे.

कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 26 टेस्ट मैचों में 2147 रन बनाए हैं. इनमें उन्होंने 9 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का औसत और शतक बनाने की लय उन्हें खास बनाती है.

भारत के डे-नाइट टेस्ट का प्रदर्शन

भारतीय टीम ने अब तक 4 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं.  इनमें से 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 1 में हार मिली है.  यह एकमात्र हार एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2020 में हुई थी.