IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

VIDEO: एडिलेड में दूसरा टेस्ट, फिर वहां से 1100KM दूर क्या करने गई टीम इंडिया?

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैच 6 से 10 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया कैनबरा पहुंची है, जहां उसे प्राइम मिनिस्टर XI के साथ अभ्यास मैच खेलना है.

Twitter
Bhoopendra Rai

India vs Australia: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां वो 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज खेल रही है. पहला मुकाबला पर्थ में हुआ, जिसमें टीम भारत ने 195 रनों से जीत हासिल की. अब दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा, लेकिन टीम इंडिया पर्थ से सीधा एडिलेड ना जाकर कैनबरा पहुंच गई, जो एडिलेड से 1100 किलोमीटर दूर है. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. आखिर टीम इंडिया वहां क्यों गई, चलिए जानते हैं...



दरअसल, भारतीय टीम को कैनबरा में दूसरे यानी एडिलेड टेस्ट की तैयारी करनी है. यहां उसे  प्राइम मिनिस्टर XI के साथ दो दिन का प्रैक्टिस मैच खेलना है. यह मुकाबला पिंक बॉल से होगा, जहां एडिलेड टेस्ट की तैयारी होगी. यह मैच 1 दिसंबर से होना है.  

 प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात की

टीम इंडिया ने एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात की. फिर पर्थ से उड़ान भरकर कैनबरा पहुंची, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है. अब भारतीय टीम कैनबरा में दम दिखाएगी.

भारत को 1-0 की बढ़त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में हुआ था, जिसमें भारत ने 295 रनों से जीत हासिल की थी. जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहला टेस्ट जीता था. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली है.