IND Vs AGF: रोहित शर्मा फिर बनेंगे टी20 के कप्तान, विराट कोहली संभालेंगे मिडिल ऑर्डर
IND Vs AGF: भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया से बड़ी खबर सामने आ रही है.
IND Vs AGF: भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा फिर से टीम के कप्तान बनाए जाएंगे. साथ ही विराट कोहली भी अफगानिस्तान सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं. पहला टी20 मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा.
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है. लेकिन अफगानिस्तान सीरीज से वापसी कर सकते हैं. भारतीय टी20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन मीडिया रिपोट्स की मानें तो अफगानिस्तान सीरीज से दोनों दिग्गजों की वापसी संभव है.
5 महीने के बाद वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. इससे पहले मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर दोनों दिग्गज से बात कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना तकरीबन तय है. पिछले दिनों विराट कोहली ने बीसीसीआई से कहा था कि वह टी20 फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं.
Also Read
भारत को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी करनी है. टीम में कई नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है. फिर भी रोहित शर्मा और विराट कोहली की बराबरी कर पाना मुश्किल है. भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें मोहाली के मैदान पर आमने-सामने होगी. इसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. तिसरा मैच 17 जनवरी को बैंगलोर में खेला जाना है.