10 दिन भी नहीं चला धोनी के दोस्त का करियर, मारा बड़ा यूटर्न


Gyanendra Sharma
06 Jan 2024

अंबाती रायुडू ने राजनीति छोड़ी

    भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया. रायुडू का राजनीति करियर 10 दिन भी नहीं चला.

YSRCP पार्टी ज्वाइन की थी

    रायुडू ने 9 दिन पहले यानी 28 दिसंबर को ही YSRCP पार्टी ज्वाइन की थी. हालांकि उन्होंने हमेशा के लिए पॉलिटिक्स नहीं छोड़ी है.

पार्टी में स्वागत किया था

    आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम नारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी ने जगन मोहन रेड्डी के साथ पूर्व क्रिकेटर का पार्टी में स्वागत किया था.

रायुडू ने क्या कहा?

    रायुडू ने कहा कि मैंने वाईएसआरसीपी पार्टी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से बाहर रहने का फैसला किया है. आगे के फैसलों के बारे में उचित समय पर अवगत कराया जाएगा.

वनडे करियर

    रायुडू ने भारत के लिए भी वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया. देश के लिए 55 मैच खेलने वाले अंबाती रायुडू ने 50 पारियों में 47.06 के शानदार औसत से 1694 रन बनाए हैं.

आईपीएल ट्रॉफी

    अंबाती रायुडू को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं. वह 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्य थे.

चेन्नई सुपरकिंग्स

    इसके अलावा जब चेन्नई सुपरकिंग्स 2018 और 2021 में विजेता बनी थी तो वह धोनी के साथ थे.

2023 के बाद क्रिकेट को अलविदा कहा

    रायुडू ने आईपीएल 2023 के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. 2023 आईपीएल में रायुडू चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, जो चैंपियन बनी थी.

More Stories