IND vs AFG: Mohammed Siraj के खेलने पर सस्पेंस बरकरार, चमकेगी आकिब नबी की किस्मत, मिल सकता है डेब्यू का मौका!
अफगानिस्तान टेस्ट मैच शुरु होने से पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक अहम खबर आ रही है. जिसमें कहा जा रहा है कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग में जगह नहीं दी जाएगी बल्कि उनकी जगह जम्मू कश्मीर आकीब नबी को शामिल किया जा सकता है.
नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 6 जून से मुल्लांपुर में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. हालांकि इस मैच में जीत दर्ज करने का WTC 2025-27 टेबल में कोई फायदा नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद ये मैच आत्मविश्वास के नजरिए से काफी अहम है.
लेकिन इस मैच के शुरु होने से पहले ही भारतीय टीम से जुड़ी एक अहम खबर आ रही है. जिसमें कहा जा रहा है कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग में जगह नहीं दी जाएगी बल्कि उनकी जगह जम्मू कश्मीर आकिब नबी को शामिल किया जा सकता है.
क्या सिराज नहीं होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा?
दरअसल मैच से ठीक तीन दिन पहले रिपोर्ट आ रही है कि कप्तान शुभमन गिल मोहम्मद सिराज को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में आराम दे सकते हैं. इस खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह की गौरमौजूदगी में सिराज टीम के अहम गेंदबाज हैं. अब सवाल यह है कि आखिरी मैनेजमेंट ये फैसला लेने पर विचार क्यों कर रहा है.
इस कारण ड्रॉप होंगे सिराज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगातार क्रिकेट खेलने और लंबे IPL सीजन के बाद उनके वर्कलोड को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ये फैसला कर सकती है. बीसीसीआई का मेडिकल स्टाफ सिराज की फिटनेस और थकान पर लगातार नजर बनाए हुए है.
टीम प्रबंधन से उम्मीद की जा रही है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज की भागीदारी पर 48 घंटों के भीतर फैसला लेगा
आकिब नबी को मिल सकता है डेब्यू का मौका
अगर किसी भी स्थिति में बोर्ड मोहम्मद सिराज को आराम देती है तो उनकी जगह घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज औकिब नबी के लिए राष्ट्रीय टीम का दरवाजा खुल सकता है.
नबी ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए 60 विकेट हासिल किए थे और अपनी टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. फिलहाल आकिब नबी भारतीय टीम के कैंप में नेट बॉलर के रूप में मौजूद हैं.
IND vs AFG एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे
और पढ़ें
- IND vs AFG: जायसवाल-राहुल की जोड़ी फिर संभालेगी कमान! जानिए अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित तगड़ी प्लेइंग इलेवन
- IND W vs ENG W: रंग लाई 17 साल की मेहनत! हरमनप्रीत कौर ने रचा नया विश्व रिकॉर्ड, कीवी खिलाड़ी को छोड़ा पीछा
- IPL 2026 के बाद इंटनरेशनल सीरीज की बौछार, जून 2026 से मार्च 2027 तक सुपर बिजी रहेगी Team India, शेड्यूल जारी!