मानव सुथार का सपना साकार! गिल की कप्तानी में टेस्ट डेब्यू, कुलदीप ने पहनाई कैप

भारतीय सरजमीं पर होना वाला यह एकमात्र टेस्ट राजस्थान के स्पिनर मानव सुथार के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि इस मैच में कप्तान और कोच ने उन्हें डेब्यू का मौका दिया है. 

X (@ImTanujSingh)
Meenu Singh

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ में सुबह 09:30 बजे से खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय सरजमीं पर होना वाला यह एकमात्र टेस्ट राजस्थान के स्पिनर मानव सुथार के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि इस मैच में कप्तान और कोच ने उन्हें डेब्यू का मौका दिया है. 

टेस्ट क्रिकेट में  हुआ पदार्पण

अफगानिस्तान के खिलाफ ये टेस्ट मैच में राजस्थान के स्पिनर मानव सुथार के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्हें इस मैच से भारतीय टीम में एंट्री मिल रही है. उनके धांसू प्रदर्शन के आधार पर बोर्ड ने उन्हें इस मैच में पदार्पण का मौका दिया है.

उन्हें मैच से पहले कुलदीप यादव द्वारा अपना पहला टेस्ट कैप दिया गया, जिससे वह भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 319वें भारतीय खिलाड़ी बन गए. मानव, अक्षर पटेल के बाद 2021 में लाल गेंद के क्रिकेट में भारत के लिए पदार्पण करने वाले पहले विशेषज्ञ स्पिनर भी हैं. 

मेहनत का मिला फल

मानव को भारतीय टीम में ऐसे ही एंट्री नहीं मिली है. उन्हें इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत की है तब जाकर उन्हें यह मौका मिला है. मानव पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे.  इस स्पिनर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में सिर्फ तीन मैचों में 18 विकेट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में 10 मैचों में 13 विकेट लिए. 

मानव सुथार का क्रिकेट करियर 

फॉर्मेट

IND vs AFG एकमात्र टेस्ट मैच की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11:केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11:सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (डब्ल्यू), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी