IND vs AFG, Day 3: मानव सुथार ने रचा इतिहास, पहले ही टेस्ट मैच में शमी-अश्विन की लिस्ट में शामिल हुए युवा स्पिनर

भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच में डेब्यूटेंट मानव सुथार पर सबकी निगाहें टिकी हैं. दोनों टीमें 6 जून से मुल्लनपुर में आमने-सामने हैं. मैच की शुरुआत में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 568 रन बनाए. 

X (@bcci)
Meenu Singh

नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच में डेब्यूटेंट मानव सुथार पर सबकी निगाहें टिकी हैं. दोनों टीमें 6 जून से मुल्लनपुर में आमने-सामने हैं. मैच की शुरुआत में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 568 रन बनाए. 

गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को पहले ओवर में 152 रनों पर ही रोक दिया. टीम की ओर से मानव सुथार का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा. स्पिनर ने 22 ओवरों में सिर्फ 33 रन दिए और छह विकेट भी लिए. ऐसा करके सुथार टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले इतिहास के 10वें भारतीय खिलाड़ी बन गए. 

5 विकेट हॉल लेने वाले 10वें खिलाड़ी बने मानव सुथार
 
मानव सुथार ने अपने करियर का शंखनाद बेहद खास अंदाज में किया है. उन्होंने अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में शानदार 6 विकेट लेने वाले दसवें खिलाड़ी बने. इससे पहले मोहम्मद निसार, वीवी कुमार, सैयद आबिद अली, दिलीप दोषी, नरेंद्र हिरवानी, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी  और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी अपने टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट ले चुके हैं. 

भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में पांच विकेट

  • मोहम्मद निसार बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1932  
  • वी.वी. कुमार बनाम पाकिस्तान का मुकाबला, दिल्ली,1961  
  • सैयद आबिद अली बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड में 1967 में
  • दिलीप दोषी बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 1979  
  • नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई, 1988
  • अमित मिश्रा बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2008
  • रविचंद्रन अश्विन बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली, 2011
  • मोहम्मद शमी बनाम वेस्ट इंडीज, कोलकाता, 2013
  • अक्षर पटेल बनाम इंग्लैंड का मैच, चेन्नई, 2021 
  • मानव सुथार बनाम अफगानिस्तान, मुल्लांपुर, 2026 

412 रनों का पीछा करने उतरी मेहमान टीम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने मुल्लनपुर में अपना दबदबा बरकरार रखा और मेहमान टीम को पहली पारी में महज 152 रनों पर समेट दिया. इसके बाद अफगानिस्तान 412 के फॉलो ऑन के लिए आई. मौजूदा समय में आर्टिकल लिखे जाने तक अफगानिस्तान का स्कोर दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन है. यहां से अफगानिस्तान संभकर खेलने कोशिश करेगा ताकि वह मैच को पार लगाने में कामयाब हो सके जबकि मेजबान टीम मुकाबले को तीसरे दिन के अंत या चौथे दिन के पहले या दूसरे सेशन तक ही खत्म करना चाहेगी.