FIFA World Cup 2026

IND vs AFG Live Streaming: चेन्नई में 3-0 से अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने उतरेगी 'गिल ब्रिगेड', फैंस यहां देख पाएंगे फ्री मैच

भारत ने अफगानिस्तान को मजा चखाते हुए सीरीज पर पहले ही 2-0 से कब्जा कर लिया है. अब गिल सेना 20 जून यानी शनिवार को चेन्नई में सीरीज को 3-0 से समाप्त करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

ANI
Meenu Singh

चेन्नई: शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम अफगानिस्तान की बेहतरीन मेहमान नवाजी करती दिख रही है. मेजबान टीम ने मेहमानों को मजा चखाते हुए सीरीज पर पहले ही 2-0 से कब्जा कर लिया है. अब गिल सेना 20 जून यानी शनिवार को चेन्नई में सीरीज को 3-0 से समाप्त करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगा.   

भारत ने धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले वनडे में 7 विकेट से जीत हासिल की थी तो वहीं  लखनऊ में दूसरे वनडे में 170 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की. दोनों ही मैचों में गिल ने कप्तानी पारी कर टीम का नेतृत्व किया. पहले ODI में जहां उन्होंने 85 रन  बनाए थे तो वहीं दूसरे ODI में उन्होंने बतौर कप्तान अपने करियर का पहला शतक जड़ा था. अब फैंस एक बार फिर से कप्तान के बल्ले से वैसी ही पारी का इंतजार कर रहे हैं. तो मैच से पहले आइए जानते हैं कि फैंस कब और कहा मैच का लुत्फ उठा सकते हैं-

IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?

IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच शनिवार, 20 जून 2026 को खेला जाएगा.


IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs AFG के बीच पहला मैच किस समय शुरू होगा?

IND vs AFG के बीच पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.

IND vs AFG पहले मैच में टॉस कितने बजे होगा?

IND vs AFG के पहले मैच में टॉस 01:00 बजे होगा.

IND vs AFG के बीच पहले वनडे मैच का प्रसारण कहां देखें?

IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

IND vs AFG के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा.

IND vs AFG के बीच पहला वनडे फ्री मैच कहां देख सकते हैं?

फैंस IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच फ्री में डीडी स्पोर्ट्स फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स देख सकते हैं.

IND vs AFG के लिए टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह , गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, हर्षित राणा

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान , दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी