IND vs AFG 2nd ODI: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें क्या कहती है लखनऊ की पिच
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर के 01:30 बजे से खेला जाना है. मैच से पहले आपको बताते हैं कि कैसी रहेगी लखनऊ की पिच और कैसा रहेगा वहां का मौसम...
लखनऊ: अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला जीतने के बाद अब भारतीय टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जिसके लिए गिल सेना ने कमर कस ली है. बता दें भारत ने पहले मुकाबले में मेहमान टीम को 7 विकेट से मात दी थी. जहां एक शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगी तो वहीं दूसरी ओर अफगान टीम इस मैच को जीत कर सीरीज में भी जीवित रहने का प्रयास करेगी.
बता दें दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में दोपहर के 01:30 खेला जाना है. लेकिन उससे पहले देखना दिलचस्प होगा कि वहां कि पिच किस तरह का व्यवहार करती है. लखनऊ में बल्लेबाजों को लाभ मिलता है या गेंदबाजों का रोज चलेगा. तो मैच शुरु होने से पहले आपको लखनऊ के मौसम, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड के बारे में बताते हैं-
IND vs AFG हेड टू हेड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच अब कुल 9 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से भारत ने 8 मैच में बाजी मारी है और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था तो ऐसे में अफगान टीम ने भारत के खिलाफ एक भी एक दिवसीय मुकाबले में बाजी नहीं मारी है.
Also Read
- फ्रांस की जीत में एम्बाप्पे का डबल धमाका, तोड़ा ऑल-टाइम गोल का रिकॉर्ड; सेनेगल को रौंदा
- France vs Senegal Live Score, FIFA World Cup 2026: म्बाप्पे के डबल धमाका से जीता फ्रांस, सेनेगल को हराकर किया विजयी आगाज
- Lionel Messi World Cup Goals: 2006 से 2022 तक, जानें फीफा वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी के सभी 13 गोलों का पूरा इतिहास
पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच आम तौर पर धीमी मानी जाती है. काली मिट्टी की पिच होने के कारण यहां पर स्पिनर्स को खासा मदद मिलती है. हालांकि पिच में कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि यहां पर बल्लेबाजों को भी मदद मिल सकें. तो उम्मीद जताई जा रही है कि यहां पर बल्लेबाजों को रनों के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है.
कुछ ऐसा होगा मौसम का मिजाज
धर्मशाला में हुए पहले मैच के विपरीत, लखनऊ के एकाना स्टेडियम में बारिश की संभावना न के बराबर है. दोपहर में लखनऊ का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की आशंका है, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. शाम तक तापमान गिरकर लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.
IND vs AFG संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी/बिलाल सामी