Budget 2026

ICC Test Rankings: केन विलियमसन से छिन गई बादशाहत, अब ये स्टार बना टेस्ट का 'किंग', टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

ICC Test Rankings: टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का जलवा है. वे नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं. इंग्लैंड के लिए 2012 में टेस्ट डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने पिछले 12 साल में कई यादगार पारियां खेलीं. वो अपने देश के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं.

Twitter
India Daily Live

ICC Test Rankings: आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. टेस्ट में लंबे समय से नंबर एक बने बल्लेबाज केन विलियमसन की बादशाहत छिन गई है. अब इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट नंबर एक बैटर बन गए हैं. रूट ने 872 की रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर 1 का स्थान काबिज किया है. केन अब 859 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर 1 पर खिसक गए हैं. तीसरे नंबर पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम हैं, जिनके पास 768 रेटिंग है.



रूट लगा चुके हैं 32 शतक

जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई तीन मैचों टी टेस्ट सीरीज में कमाल की बैटिंग की थी, जिसका ईनाम उन्हें ताजा टेस्ट रैंकिंग में मिला है. उन्होंने 3 मैचों की 4 पारियों में 291 रन किए थे, इस दौरान उनका एवरेज 72.75 का रहा. रूट टेस्ट के 143 मैचों की 261 पारियों में 12027 रन बना चुके हैं. उनके नाम 32 शतक, 5 दोहरे शतक और 63 फिफ्टी हैं.

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप 5 बल्लेबाज

  • जो रूट (इंग्लैंड) 872 रेटिंग
  • केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 859 रेटिंग
  • बाबर आजम (पाकिस्तान)  768 रेटिंग
  • डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड) 786 रेटिंग
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 757 रेटिंग