menu-icon
India Daily

Gill-Bumrah को लगा बड़ा झटका! ICC Ranking में गिरे दोनों स्टार, पडिक्कल ने मारी लंबी छलांग

ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग में लगातार शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को नुकसान होता दिख रहा है. दोनों खिलाड़ी इस रैंकिंग में अपने-अपने पायदान से और नीचे खिसक गए हैं, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने दो शतकों के दम पर 54वां स्थान हासिल किया.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
Gill-Bumrah को लगा बड़ा झटका! ICC Ranking में गिरे दोनों स्टार, पडिक्कल ने मारी लंबी छलांग
Courtesy: X

ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिली जुली रही. इस रैकिंग में कुछ खिलाड़ियों की पोजिशन में तो इजाफा हुआ लेकिन कुछ ऐसे हैं जिन्हें निचले पायदान पर खिसना पड़. इस  सूची में भारत के दो स्टार खिलाड़ी शामिल हैं वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान और  गेंदबाजी युनिट के सरताज  जसप्रीत बुमराह हैं. इन दोनों को ही अपनी पिछली रैंकिंग गंवानी पड़ी.

गिल बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान नीचे जाकर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं. बुमराह भी दूसरे से तीसरे पायदान पर खिसक गए. हालांकि देवदत्त पडिक्कल के प्रदर्शन ने भारतीय टीम को राहत दी है. श्रीलंका दौरे पर शानदार बल्लेबाजी करने वाले पडिक्कल ने रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग लगाई है.

गिल की रैंकिंग में दो पायदान की गिरावट

शुभमन गिल श्रीलंका दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. तीन पारियों में उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकला. इसका असर अब ICC रैंकिंग में भी दिखाई दिया है. गिल दो स्थान फिसलकर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके बावजूद वह भारत के दूसरे सबसे ऊंची रैंकिंग वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. ऋषभ पंत सातवें स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल 11वें नंबर पर कायम हैं.

पडिक्कल ने दो शतकों से मचाया धमाल

देवदत्त पडिक्कल के लिए श्रीलंका दौरा यादगार रहा. उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 328 रन बनाए और इस दौरान दो शतक भी जड़े. उनके प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय बल्लेबाजों में सबसे सफल खिलाड़ी बनाया. अब इसका फायदा रैंकिंग में भी मिला है. पडिक्कल पांच स्थान ऊपर चढ़कर 54वें पायदान पर पहुंच गए हैं. श्रीलंका में उनके बल्ले से निकली बड़ी पारियों ने टेस्ट क्रिकेट में उनकी स्थिति मजबूत की है.

बुमराह को भी हुआ नुकसान

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे पर घुटने की चोट के कारण मैदान पर नहीं उतर सके. इसका असर उनकी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग पर पड़ा है. वह दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी अब उनसे ऊपर हैं. बुमराह की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए भी बड़ा झटका रही, क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं.

सोनल दिनुषा की भी बड़ी छलांग

श्रीलंका के सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में शानदार शतक लगाकर रैंकिंग में बड़ा फायदा हासिल किया. वह बल्लेबाजों की सूची में 29 स्थान ऊपर चढ़ गए हैं और अब 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके लिए यह छलांग बेहद खास है. भारत के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के बाद मिली इस सफलता ने उनकी टेस्ट बल्लेबाजी की रैंकिंग को नई ऊंचाई दी है.