PAK vs NZ Dream11: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले में ये ड्रीम11 टीम बना देगी करोड़पति! पिच रिपोर्ट से लेकर मौसम का हाल सबकुछ जानें

PAK vs NZ Pitch Report Weather Update Dream 11 Prediction: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी, 2025 हो रही है. आज इसका पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.

Social Media
Gyanendra Tiwari

PAK vs NZ Pitch Report Weather Update Dream 11 Prediction: आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से हो रहा है. यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे IST से शुरू होगा. इस साल चैंपियन्स ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में हो रहा है, जो 1996 के बाद पहली बार है. आइए जानें इस मुकाबले से जुड़ी पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और ड्रीम11 टीम की जानकारी!

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 118 वनडे मैच खेले गए हैं:

पाकिस्तान: 61 जीत
न्यूजीलैंड: 53 जीत
नो रिजल्ट: 3 मैच बिना परिणाम के रहे हैं.

चैंपियन्स ट्रॉफी में मुकाबले: इन दोनों टीमों के बीच 3 बार चैंपियन्स ट्रॉफी में मुकाबला हुआ है.
पाकिस्तान: 2 जीत
न्यूजीलैंड: 1 जीत

पिच रिपोर्ट (PAK vs NZ Pitch Report)

नेशनल स्टेडियम, कराची की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है. यहां का पिच फ्लैट है, जिससे बल्लेबाजों को अच्छा रन बनाने का मौका मिलता है. तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच बल्लेबाजी के लिए और भी बेहतर होती जाएगी. इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है.

मौसम का हाल (PAK vs NZ Weather Update)

19 फरवरी को कराची में मौसम अच्छा रहेगा, और बारिश की संभावना नहीं है. तापमान 24°C से 29°C के बीच रह सकता है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए आरामदायक रहेगा. इस तरह का मौसम खेल के लिए उपयुक्त है और मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है.

PAK vs NZ ड्रीम11 प्रिडिक्शन (PAK vs NZ Dream 11 Prediction)

विकेटकीपर: मोहमद रिजवान
बल्लेबाज: बाबर आजम, केन विलियमसन, फखर जमान, डैरल मिशेल, विल यंग
ऑलराउंडर: माइकल ब्रेसीवेल, सलमान आगा
गेंदबाज: शाहीन अफरीदी, विलियम ओ'रूर्क, मैट हेनरी

ICC चैंपियन्स ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान Vs न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा, फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और अबरार अहमद.

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (C) , नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन.