Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए ICC ने नॉमिनेट किए ये 3 खिलाड़ी, रोहित-बुमराह के अलावा तीसरा कौन?

ICC Awards: टी20 विश्व कप 2024 का शोर अब थम गया है. 4 जून को मुंबई में टीम इंडिया ने विक्ट्री परेड निकाली. फिर वानखेड़े स्टेडियम में खूब जश्न मना. ICC ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है.

Twitter
India Daily Live

ICC Awards: 4 जुलाई को मुंबई में टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2024 में चैंपियन बनने का जश्न मना. भारतीय टीम 29 जून को खिताब जीतने के बाद गुरुवार को भारत वापस लौटी थी. इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल जून महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब के दावेदार की घोषणा कर दी है. इसके लिए उन तीन खिलाड़ियों को चुना गया है, जिन्होंने हाल में हुए टी20 विश्व कप 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता और टीम के लिए बढ़िया योगदान दिया.



जून महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब के दावेदारों में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह के अलावा अफगानिस्तान के बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज भी शामिल हैं. रोहित टीम इंडिया के लिए टॉप रन स्कोर थे, जबकि बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट निकाले थे. वहीं गुरबाज ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया है.

रोहित शर्मा के आंकड़े

टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं. उन्होंने 8 मैचों में 36.71 की औसत और 156.7 की शानदार स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए थे. सुपर 8 के आखिरी मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया था.

बुमराह ने झटके 15 विकेट, बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हुए. टी20 विश्व कप में इस गेंदबाज ने 8 मैचों में 4.17 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 15 बल्लेबाजों का शिकार किया. वे अर्शदीप सिंह के बाद टीम इंडिया के दूसरे टॉप विकेट टेकर रहे, इस सीजन उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया.

रहमानुल्लाह गुरबाज सीजन के टॉप रन स्कोरर रहे

अफगानिस्तान के स्टार ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने दमदार प्रदर्शन किया. दाएं हाथ के इस बैटर ने 8 मैचों में 124.33 की स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए, जिसमें 3 फिफ्टी शामिल रहीं.