GF माहिका शर्मा संग सात फेरे लेने जा रहे हार्दिक पांड्या! जल्द गूजेंगी पांड्या हाउस में शहनाई

IPL 2026 के बीच खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्जदिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दूसरी शादी रचाने जा रहे हैं. सोशल मीडिया की मानें को हार्दिक के घर इसी महीने की 22 तारीख को शहनाई बज सकती है. 

X (@KUNGFU_PANDYA_0)
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL 2026 के बीच एक बार फिर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में हैं. कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि हार्दिक पांड्या जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

इन दावों ने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया और देखते ही देखते इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि हार्दिक इस महीने की शादी रचा सकते हैं. 

22 मई को माहिका संग सात फेरे लेंगे हार्दिक?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा इसी महीने 22 मई को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि यह समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे.

आईपीएल के बीच अचानक आई इस खबर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है और लोग दोनों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि अभी तक इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और India Daily भी इसकी पुष्टि नहीं करता है. 

 

जांच में सामने आई अलग सच्चाई

जब वायरल पोस्ट्स की पड़ताल की गई, तो पता चला कि खबर फैलाने वाला अकाउंट एक पैरोडी प्रोफाइल था. ऐसे अकाउंट अक्सर चर्चा बटोरने और ज्यादा व्यूज पाने के लिए चर्चित हस्तियों से जुड़ी भ्रामक और झूठी खबरें पोस्ट करते हैं. इसी वजह से शादी की इन खबरों को फिलहाल अफवाह माना जा रहा है. 

रिश्ते को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हार्दिक

हार्दिक पंड्या की निजी जिंदगी लंबे समय से सुर्खियों बटोर रही है. हाल के महीनों में माहिका शर्मा के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर कई चर्चाएं हुईं. IPL मुकाबलों के दौरान भी माहिका को कई बार स्टेडियम में हार्दिक का समर्थन करते देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की खबरों को और हवा मिली. इतना ही नहीं टी20 विश्व कप जीतने के बाद भी माहिका हार्दिक के साथ नजर आईं थीं.