Commonwealth Games 2026

सिर मुंडवाकर तिरुमाला मंदिर पहुंचे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग किए दर्शन

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा की. साथ ही मुंडे हुए सिर में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

X
Ashutosh Rai

Hardik Pandya goes bald: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका नया लुक और तिरुमाला मंदिर का दौरा है. हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनका मुंडा हुआ सिर फैंस की बीच वायरल हो गया है.

तिरुमाला मंदिर में दिखे हार्दिक और माहिका

हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे. दोनों ने सुबह होने वाली पवित्र 'सुप्रभातम् सेवा' में हिस्सा लिया और भगवान के दर्शन किए. इस दौरान दोनों पारंपरिक सफेद कपड़ों में नजर आए. मंदिर से बाहर आते ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक के नए लुक की रही. वह पूरी तरह मुंडे हुए सिर में दिखाई दिए.


चोट से उबरने के बाद वापसी की तैयारी

हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं. आईपीएल 2026 के बाद उन्हें पहले पीठ में परेशानी हुई और फिर जांघ की चोट ने उनकी वापसी में देरी कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अब वह जल्द मैदान पर लौट सकते हैं. चोट की वजह से वह अफगानिस्तान, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज नहीं खेल पाए थे.