IPL 2026

Happy Birthday KL Rahul: 'राहुल' नहीं ये नाम रखना चाहते थे पिता, मां ने 28 साल तक छिपाया सच; जानिए नाम की वो अनोखी गलती

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आज यानी 18 अप्रैल को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने फैंस के बीच 'केएल' के नाम से मशहूर यह खिलाड़ी अपने नाम की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. हालांकि केएल राहुल के नाम के पीछे की जितनी अनोखी है, उतनी ही दिलचस्प भी है.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: आज भारतीय क्रिकेट कमाल लाजवाब विकेटकीपर केएल राहुल को किसी पहचान की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने दुनिया में अपने बल्ले के दम इतनी शोहरत हांसिल कर ली है देश का बच्चा बच्चा जानता है और उनकी तरह बनने का सपना देखता है. आज भारत के इस जांबाज का बर्थडे है. 18 अप्रैल 1992 में इनका जन्म बेंगलुरु में हुआ था.

अपने फैंस के बीच 'केएल' के नाम से मशहूर ये खिलाड़ी अपने नाम की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. हालांकि केएल राहुल के नाम के पीछे की कहानी जितनी अनोखी है, उतनी ही दिलचस्प भी है. केश राहुल का पूरा नाम कननूर लोकेश राहुल है. तो आईए जानते हैं उनके नाम के पीछे की पूरी कहानी- 

ऐसे पड़ा केएल राहुल का नाम 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केएल राहुल का नाम उनके पिता ने उन्हें दिया था. उनके पिता, डॉ. के. एन. लोकेश, क्रिकेट के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर के बहुत बड़े फैन थे. इसलिए, उन्होंने अपने बेटे का नाम गावस्कर के बेटे के नाम पर रखने का फैसला किया. लेकिन एक छोटी सी गलती के कारण उनका नाम राहुल पड़ा. 

हालांकि, नाम रखते समय, उन्हें 'रोहन' की जगह 'राहुल' नाम याद आ गया और यहीं से यह गलती हुई. इसी गलती के कारण उनका नाम 'केएल राहुल' पड़ा. 

मां ने 28 सालों बाद बताया नाम का सच 

दिलचस्प बात यह है कि उनकी मां ने 28 सालों तक उनसे इस नाम के पीछे का असली कारण छिपाए रखा था. वह हमेशा कहती थीं कि उन्होंने यह नाम शाहरुख खान की फिल्म में 'राहुल' नाम को पसंद करने के कारण चुना था. हालांकि बाद में उन्हें इस बात की सच्चाई का पता चला. 

क्रिकेट को बनाया करियर 

राहुल का रुझान बचपन से ही क्रिकेट की ओर था लेकिन उनकी मां चाहती थीं कि वह इंजीनियर बनें. हालांकि राहुल ने बचपन के पैशन को चुना और महज दस साल की उम्र में प्रैक्टिस शुरू कर दिया.

कड़ी मेहनत करते हुए वह हर दिन बस से लंबी दूरी तय करके कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन जाते थे. राहुल की मेहनत रंग लाई और आज वह अपनी मेहनत के दम पर भारतीय टीम के एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज बन गए हैं. 

कुछ ऐसा रहा क्रिकेट करियर 

दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने करियर में बहुत सी यादगार पारियां खेली है, जिन्हें भूलाना फैंस के लिए नामुमकिन है. बता दें राहुल ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 67 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 118 पारियों में 35.86 की औसत से 4053 रन बनाए हैं. वहीं वनडे में उन्होंने 94 मैच की 86 पारियों में 50.90 की औसत से 3360 रन बनाए हैं. 

इसके अलावा टी20 प्रारूप की बात की जाए तो उन्होंने T20I में 72 मैच खेले हैं जिनमें 37.75 की औसत से 2265 रन बनाए हैं. राहुल ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 21 शतक और 62 अर्धशतक जड़े हैं.