वर्ल्ड कप 2027 की टीम से रोहित शर्मा और विराट कोहली को बाहर करेंगे गौतम गंभीर! भारतीय हेड कोच ने किया कंफर्म
Gautam Gambhir on Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी करते हुए दिखाई देने वाले हैं. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर ने इन दोनों के वर्ल्ड कप 2027 में खेलने के भविष्य पर जवाब दिया है.
Gautam Gambhir on Rohit Sharma-Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीत के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया. हालांकि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस टेस्ट सीरीज के प्रदर्शन पर चर्चा के लिए थी लेकिन गंभीर से 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित और कोहली की जगह को लेकर सवाल पूछा गया. अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर गंभीर ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और बीसीसीआई की राय को दोहराया.
बता दें कि रोहित और कोहली आखिरी बार इस साल फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेले थे, जहां टीम ने शानदार जीत हासिल की थी. रोहित को फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जबकि कोहली टूर्नामेंट में शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल थे. दोनों ने कई बार भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.
गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर दिया बयान
गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि '2027 का वनडे वर्ल्ड कप अभी ढाई साल दूर है. इसलिए अभी मौजूदा टूर्नामेंट और सीरीज पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है. रोहित और कोहली दोनों शानदार खिलाड़ी हैं. हमें उम्मीद है कि वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.' गंभीर ने बीसीसीआई चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अभी भविष्य की बजाय वर्तमान पर फोकस करना चाहिए.
Also Read
- WTC Points Table: वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने के बाद भी फाइनल से बाहर टीम इंडिया! जानें कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल
- IND vs WI: वेस्टइंडीज का 'सूपड़ा साफ' कर भारत ने रचा इतिहास, 147 सालों में ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
- IND vs WI 2nd Test: भारत ने वेस्टइंडीज का किया क्लीन स्विप, दिल्ली टेस्ट में 7 विकेट से दर्ज की जीत
रोहित और कोहली की उम्र और फिटनेस पर सवाल
2027 वर्ल्ड कप के समय रोहित शर्मा 40 साल के होंगे, जबकि विराट कोहली 38 साल के. दोनों खिलाड़ी इस समय केवल वनडे फॉर्मेट में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं. ऐसे में उनकी फॉर्म और फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं. गंभीर ने इस बारे में स्पष्ट किया कि अगले दो सालों में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन और शारीरिक स्थिति यह तय करेगी कि क्या वे भारत की लंबी अवधि की योजनाओं में फिट बैठते हैं.
शुभमन गिल को मिली वनडे कप्तानीहाल ही में शुभमन गिल को भारत की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जिससे बीसीसीआई का इरादा साफ हो गया है. बोर्ड गिल को 2027 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान के रूप में तैयार कर रहा है.