फीफा विश्व कप 2026 में एक विवादास्पद घटना ने फुटबॉल जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दरअसल कतर और कनाडा के बीच खेले गए मुकाबले में एक खतरनाक टैकल ने न सिर्फ मैच का माहौल बदल दिया, बल्कि एक खिलाड़ी के करियर पर भी अस्थायी विराम लगा दिया. इस घटना के बाद फीफा ने सख्त रुख अपनाते हुए कतर के मिडफील्डर असीम मदीबो पर बड़ा प्रतिबंध लगा दिया है.
यह घटना वैंकूवर में खेले गए मैच के दौरान हुई, जहां कनाडा ने कतर को 6-0 के बड़े अंतर से हराया था. हालांकि मैच के नतीजे से ज्यादा चर्चा उस टैकल की हुई, जिसमें कनाडा के मिडफील्डर इस्माइल कोने गंभीर रूप से घायल हो गए. मुकाबले के दूसरे हाफ में मदीबो द्वारा किए गए पीछे से टैकल के बाद कोने दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े, अपना पैर पकड़े हुए और दर्द से अपना मुंह ढके हुए थे. इसके बाद मैदान पर तुरंत ही इलाज के लिए मेडिकल टीम आई.
घटना के तुरंत बाद मेडिकल टीम मैदान पर पहुंची और इस्माइल कोने को स्ट्रेचर के जरिए बाहर ले जाया गया. जांच में पता चला कि उनके पैर की टिबिया और फिबुला हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है. इसके बाद उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की चोट से उबरने में कई महीने लग सकते हैं.
Es una vergüenza que sancionen a Madibo con cinco partidos.
Debe juzgarse la acción, no la desafortunada lesión que sufrió Koné.
Es una medida muy grave; se están pasando el reglamento por el forro. pic.twitter.com/D0plMD5q0B https://t.co/lCbDTfBkMe— Diego Cobo (@DiiegoCobo) June 24, 2026Also Read
- Women's T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के खिलाफ जीत की तलाश में भारत... मध्यक्रम और फील्डिंग बनी चिंता का कारण
- IND W vs BAN W Live Streaming: आज मैनचेस्टर में भिड़ेंगी भारत-बांग्लादेश महिला टीमें, जानिए बिना पैसा खर्च किए कहां देख पाएंगे लाइव मैच
- IND W vs BAN W: मैनचेस्टर में आज होगी भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, जानिए ओल्ड ट्रैफर्ड में पिच और मौसम संबंधित सभी जानकारी
मैच के दौरान रेफरी ने मदीबो को सीधे लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया था. बाद में फीफा की अनुशासनात्मक समिति ने पूरे मामले की समीक्षा की और इसे गंभीर खेल उल्लंघन माना. समिति ने मदीबो पर पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रतिबंध लगा दिया. हालांकि कतर फुटबॉल संघ के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने का विकल्प मौजूद है.
घटना के बाद कतर टीम के खिलाड़ियों ने भी निराशा जाहिर की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिलाड़ियों ने इस्माइल कोने से संपर्क कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और घटना के लिए खेद व्यक्त किया.
सर्जरी के बाद कोने ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि दुनिया भर से मिले समर्थन और शुभकामनाओं ने उन्हें इस कठिन समय में मानसिक मजबूती दी है.
हालांकि पांच मैचों का प्रतिबंध काफी कठोर माना जा रहा है, लेकिन विश्व कप इतिहास में इससे भी बड़ी सजाएं दी जा चुकी हैं. अतीत में कई खिलाड़ियों को गंभीर अनुशासनहीनता के मामलों में लंबी अवधि के लिए निलंबित किया गया था. फीफा का यह फैसला एक बार फिर साफ करता है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में संस्था किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करती.