DPL 2024: तूफानी बैटिंग, स्पिन बॉलिंग...Rishabh Pant ने सभी को चौंकाया, फिर भी टीम को झेलनी पड़ी हार
Delhi Premier League 2024: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस वक्त दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में जलवा दिखा रहे हैं. पहले ही मैच में उनके बल्ले से 35 रन निकले. इस मैच में उन्होंने गेंदबाजी का टैलेंट भी दिखाया. वे स्पिन डालते दिखे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. हालांकि पंत की टीम को हार मिली है.
DPL 2024, Rishabh Pant bowled: 17 अगस्त से IPL की तर्ज पर दिल्ली प्रीमियर लीग का आगाज हुआ है. सीजन का उद्घाटन मैच साउथ दिल्ली सुपरस्टार और पुरानी दिल्ली 6 के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जिसमें ऋषभ पंत की टीम को हार मिली. इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने बढ़िया बैटिंग की, फिर स्पिन गेंदबाजी से सभी को चौंका दिया. हालांकि उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी.
ऋषभ पंत इस मैच में आखिरी ओवर लेकर आए थे, उस वक्त विपक्षी टीम को महज 1 रन चाहिए था, पंत ने लेग स्पिन बॉलिंग का नजारा पेश किया. पहली ही बॉल फुस टॉस गई, जिस पर सिंगल रन आया और साउथ दिल्ली सुपरस्टार ने जीत हासिल कर ली.
बदोनी ने उड़ाए 6 छक्के
दिल्ली सुपरस्टार के लिए प्रियांस आर्या ने 57, सार्थक रॉय ने 26 गेंदों पर 41 जबकि कप्तान आयुष बदोनी ने 29 गेंदों पर 6 छक्कों और 1 चौके की मदद से 57 रन कूटे. इन खिलाड़ियों की दमदार पारियों के चलते टीम ने ओपनिंग मैच अपने नाम किया, जबकि ऋषभ पंत की टीम को हार मिली.