DC vs GT, Weather Forecast: क्या दिल्ली-गुजरात मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
IPL 2026 का 14वां मुकाबला 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है. इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी.
नई दिल्ली: IPL 2026 का 14वां मुकाबला 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है. इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी. इस सीजन में अब दिल्ली कैपिटल्स काफी शानदार नजर आ रही है. टीम ने अभी तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में टीम ने विजय हांसिल की है. पहले मैच में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया, फिर चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करारी शिकस्त दी.
दूसरी ओर, गुजरात टाइटन्स ने इस टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. टीम को पंजाब किंग्स से और राजस्थान रॉयल्स मुंह की खानी पड़ी. अब जीटी इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. लेकिन मैच से पहले फैंस को चिंता सता रही है कि केकेआर बनाम पीबीकेस की तरह ये मैच में बारिश का शिकार न हो जाए क्योंकि बीती रात दिल्ली में मुसलाधार बारिश हुई थी. जिसके बाद से फैंस को मैच में बारिश का डर सता रहा है.
क्या DC vs GT मैच में बारिश बनेगी विलेन
मंगलवार की रात दिल्ली में मुसलाधार बारिश हुई. जिसके बाद से बुधवार की सुबह से ही दिल्ली में बारिश की संभावना बनी हुई है. हालांकि फैंस को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर शुभ संकेत दिए हैं.
AccuWeather के अनुसार बुधवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादल की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना है. जबकि शाम को मैच के समय मौसम साफ रहेगा. यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज ह्यूमि़डिटी 57-65% के बीच रहने की उम्मीद है.
जानिए दिल्ली की पिच किसका देगी साथ
अगर नई दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम के पिच की बात की जाए तो ये पिच स्पिनर्स की मददगार मानी जाती है, खासकर मैच के पहले भाग में. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर होती जाती है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को सोच-समझकर फैसला लेना होगा, क्योंकि इस पिच पर कम स्कोर को डिफेंड करना मुश्किल होगा.
DC vs GT की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी
गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर: एम शाहरुख खान