ओपनिंग सेरेमनी से पहले भारत की झोली में आया पहला मेडल! लवलीना बोरगोहेन ने रचा इतिहास
भारत ने 2026 कॉम्नवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह से पहले ही अपना खाता खोल लिया. मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में सीधे स्थान हासिल कर लिया है इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के शुरु होने से ही भारत को पदक विजेता बना दिया है.
ग्लासगो में शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने बिना मुकाबला खेले ही देश का पहला पदक पक्का कर दिया है. महिला 75 किलोग्राम वर्ग में उन्हें सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई है. तो अगर लवलीना सेमीफाइनल में हारती भी हैं तो वह कम से कम भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल तो जरूर लाएंगी. इस खबर ने टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ही भारत का आत्मविश्वास बढ़ा दिया है.
सेमीफाइनल में सीधे मिली जगह
महिला 75 किलोग्राम वर्ग में केवल पांच मुक्केबाजों के होने के कारण ड्रॉ के आधार पर लवलीना बोरगोहेन को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला. शीर्ष वरीयता प्राप्त होने का फायदा उन्हें मिला और अब उनका कम से कम कांस्य पदक तो तय है. बोरगोहेन सहित तीन मुक्केबाजों को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला. बता दें अब वह 31 जुलाई को अपना पहला मुकाबला खेलेंगी.
Also Read
- Commonwealth Games 2026: आज से शुरू कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की धूम, पहले दिन भारत के इन खिलाड़ियों का होगा जलवा
- IND vs ZIM: लगातार 6 हार के बाद क्या हरारे में बदलेगी टीम इंडिया की किस्मत? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
- श्रेयस अय्यर की रडार पर धोनी-रैना का रिकॉर्ड, इतने छक्के जड़ते ही जिम्बाब्वे की धरती पर रच देंगे रिकॉर्ड
स्वर्ण पदक की दौड़ में लवलीना
लवलीना का सामना सेमीफाइनल में टी.के.बी.पी. ताफाकी से होगा. इस मुकाबले में जीत मिलने पर वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएंगी और गोल्ड मेडल जीतने की दौड़ में बनी रहेंगी. अगर उन्हें हार भी मिलती है तो भी राष्ट्रमंडल खेलों के नियमों के अनुसार ब्रॉन्ज मेडल उनके नाम रहेगा.
भारत को मिला शुरुआती मनोबल
इस उपलब्धि ने भारतीय दल को प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही सकारात्मक बढ़त दिलाई है. भारत 126 खिलाड़ियों के साथ ग्लासगो पहुंचा है और कई खेलों में पदक की मजबूत उम्मीद रखता है. पहले दिन भारतीय अभियान की शुरुआत लॉन बॉल्स से होगी, जबकि उद्घाटन समारोह भी इसी दिन आयोजित किया जाएगा.