Cricket Match Today: आज डबल होगा क्रिकेट का मजा, इन 4 टीमों के बीच 2 हाई वोल्टेज मुकाबले

9 november cricket match Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज है. 9 नवंबर को 2 बड़े मैच होना है. एक मैच यूएई में होगा, जबकि दूसरा मुकाबला श्रीलंका में खेला जाना है. जानिए इन्हें कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

Twitter
India Daily Live

9 november cricket match Schedule: इन दिनों क्रिकेट मैचों की भरमार चल रही है. एक तरफ जहां भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज खेल रही है तो वहीं पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जलवा दिखा रही है.  इन सीरीज के अलावा श्रीलंका और यूएई में भी 2 रोमांचक सीरीज चल रही हैं. इन सीरीज के तहत आज 2 बड़े मैच होना है. आइए जानते हैं आज के इन दो हाई-वोल्टेज मुकाबलों के बारे में...

9 अक्टूबर को होने वाले 2 क्रिकेट मैच

1. श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (T20I सीरीज)

न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका दौरे पर है. आज से दांबुला में टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही हैय यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगाय  भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

श्रीलंका- चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा (विकेटकीपर), कामिंडू मेंडिस, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वानिंदू हसरंगा, महेश थीक्षाना, डुनिथ वेललेज, जेफरी वांडरसे, चामिंडू विक्रमसिंघे, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो.

न्यूजीलैंड- मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग.

2. अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश (वनडे सीरीज)

दूसरा मुकाबला यूएई में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. पहले वनडे में अफगानिस्तान ने  बांग्लादेश को हराया था. आज दूसरा मुकाबला जीतकर अफगान सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. यह मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. इसका लाइव टेलीकास्ट भारत में यूरो स्पोर्ट्स टीवी पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड पर उपलब्ध होगी.