'ऑस्ट्रेलिया में खत्म क्रिकेट...' पैट कमिंस को ही नहीं पहचानती पब्लिक, बस विराट कोहली का बचा है जलवा
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कई ऑस्ट्रेलियाई लोग क्रिकेट खिलाड़ी पैट कमिंस और ट्रैविस हेड को पहचानने में विफल रहे, जबकि टीम ने हाल ही में वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 जीता है. हैरानी की बात यह है कि ज़्यादातर लोगों ने कहा कि उन्हें इन क्रिकेटरों के बारे में कुछ भी नहीं पता.
इंडिया में क्रिकेट को धर्म माना जाता है. मैदान से लेकर गली-चौराहे पर बच्चे क्रिकेट खेलते दिख जाते हैं. प्लेयर को यहां भगवान का दर्जा दिया जाता. भले क्रिकेट जितना भारत में पॉपूलर है उतना दूसरे देश में न हो, लेकिन इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, लंका जैसे देशों में इस खेल को प्यार करने वाले लोग अच्छी संख्या में हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट को लेकर जुनून खत्म होते जा रहा है. ये हम नहीं कह रहे. दरअसल, एक वायरल वीडियो से पता चलता है कि लोगों के बीच क्रिकेट की रुचि खत्म होती जा रही है.
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कई ऑस्ट्रेलियाई लोग क्रिकेट खिलाड़ियों पैट कमिंस और ट्रैविस हेड को पहचानने में विफल रहे, जबकि टीम ने हाल ही में वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 जीता है.वीडियो की शुरुआत एक व्यक्ति से होती है जो सड़क पर कई लोगों से सवाल पूछता है. उसने पूछा, क्या आपने पैट कमिंस और ट्रैविस हेड के बारे में सुना है? हैरानी की बात यह है कि ज़्यादातर लोगों ने कहा कि उन्हें इन क्रिकेटरों के बारे में कुछ भी नहीं पता. सिर्फ़ एक व्यक्ति ने ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान को पहचानाय क्लिप के अंत में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने कहा कि उसने विराट कोहली के बारे में सुना है, लेकिन इन दो स्टार क्रिकेटरों के बारे में नहीं.
ICC के लिए यह कितनी शर्म की बात
एक्स यूजर नरसा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ICC के लिए यह कितनी शर्म की बात है, ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खत्म हो रहा है. शेयर किए जाने के बाद से इसे पांच लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और तीन हज़ार से ज़्यादा लाइक मिल चुके हैं.
लोगों ने क्या कहा?
एक यूजर ने कहा, क्रिकेट को भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में पसंद किया जाता है. एक अन्य ने लिखा लिखा वास्तव में लोग विराट कोहली के बारे में तो जानते हैं, लेकिन अपने खिलाड़ियों के बारे में नहीं जानते. तीसरे ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में एक कहावत है कि प्रधानमंत्री के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद उनका क्रिकेट कप्तान होता है. यह देखकर बहुत आश्चर्य हुआ कि बहुत से लोगों ने पैट कमिंस के बारे में नहीं सुना है.
एक एक्स यूजर ने कहा कि यही कारण है कि जब कप्तान विश्व कप ट्रॉफी लेकर ऑस्ट्रेलिया वापस आए तो हवाई अड्डे पर कोई नहीं था. बता दें पैट कमिंस की कप्तानी में भारत को हराकर वनडे का वर्ल्ड कप जीता है.