Champions Trophy 2025: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान की हुई बड़ी जीत, ICC ने BCCI को दे दिया बड़ा झटका
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जर्सी पर भारत ने पाकिस्तान का नाम लिखने से मना कर दिया था. इसके बाद अब ICC ने BCCI को बड़ा झटका देते हुए, पाकिस्तान का नाम लिखना अनिवार्य कर दिया है.
Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तानी की मेजबानी में खेली जानी है. हालांकि, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाला है. इस टूर्नामेंट को लेकर शुरू से ही तरह-तरह के विवाद सामने आते रहे हैं और अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं. इसी बीच एक खबर सामने आई थी कि भारतीय टीम अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखेगी.
हालांकि, इसको लेकर अब आईसीसी ने खुद प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि इससे पहले भी एशिया कप 2023 के दौरान भी भारत ने मेजबान पाकिस्तान का नाम अपनी जर्सी पर नहीं लिखा था. जब भी कोई आईसीसी का टूर्नामेंट खेला जाता है तो मेजबान देश का नाम सभी टीमों को अपनी जर्सी पर लिखना होता है लेकिन ऐसी खबर सामने आ रही थी कि टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखा जाएगा.
ICC ने BCCI को दिया बड़ा झटका
दरअसल, मीडिया में ऐसी खबरें सामने आई थी कि भारत अपने जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखेगा. हालांकि, ICC ने इसे अब पूरी तरह से खारिज कर दिया है और टीम इंडिया को पाकिस्तान का नाम लिखना होगा. ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक लोगो जारी किया है और इसे सभी टीमों को अपनी जर्सी पर लगाना होगा. इसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल है.
Also Read
ए-स्पोर्टस की एक रिपोर्ट के मुताबिक "ICC के एक अधिकारी ने बताया है कि सभी टीमों की ये जिम्मेदारी है कि वे अपने जर्सी पर भारत का नाम लिखाए. सभी टीमों को इस नियम का पालन करना होगा." ऐसे में भारत के भी अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखाना होगा. भले ही टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलने वाली है लेकिन इसका मेजबान पाकिस्तान ही है.
20 फरवरी को शुरू होगा भारत का अभियान
इस टूर्नामेंट की शुरूआत 19 फरवरी से होने वाली है लेकिन टीम इंडिया का अभियान 20 फरवरी से शुरू से होने वाला है. भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलता हुआ दिखाई देने वाला है.