साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में क्यों नहीं खेले बुमराह? अचानक भेजा गया घर
बुमराह के प्लेइंग-11 से बाहर होने की खबर पर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी थी. लेकिन बाद में बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने उनके नहीं खेलने का कारण बताते हुए इन चर्चाओं पर विराम लगाया.
स्पोर्ट्स: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला जारी है. तीसरे टी-20 मैच के दौरान उस समय सभी क्रिकेट फैंस हैरान रह गए, जब टॉस के वक्त यह साफ हुआ कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं. टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जानकारी दी कि बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में मौका दिया गया है, जो इस मुकाबले से अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं.
टीम से बाहर क्यों हुए बुमराह
बुमराह के प्लेइंग-11 से बाहर होने की खबर पर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी थी. लेकिन बाद में बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट उनके नहीं खेलने का कारण बताते हुए इन चर्चाओं पर विराम लगाया. बोर्ड की ओर से कहा गया कि जसप्रीत बुमराह को निजी कारणों की वजह से टीम से रिलीज कर दिया गया है और वह घर लौट चुके हैं.
BCCI ने बयान किया जारी
टॉस के तुरंत बाद बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि बुमराह तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि उनकी वापसी और आगे की सीरीज में खेलने को लेकर जल्द ही जानकारी दी जाएगी.
कप्तान सूर्यकुमार ने क्या जानकारी दी
वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय टीम में हुए बदलावों पर बात करते हुए कहा कि इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं.उन्होंने बताया कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल तबीयत खराब होने की वजह से इस मुकाबले से बाहर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह निजी कारणों के चलते नहीं खेल रहे हैं.इन दोनों खिलाड़ियों की जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
भारत की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11:
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्किया, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन.