Budget 2026

BCCI के अध्यक्ष पद का इस दिन होगा चुनाव, डेट हो गई कंफर्म

BCCI President Election: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद से रोजर बिन्नी हट चुके हैं क्योंकि वे 70 साल के हो चुके हैं. ऐसे में अब बीसीसीआई इस पद के लिए चुनाव होने वाले हैं और यह इलेक्शन 28 सितंबर को होगा.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

BCCI President Election: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद के लिए जल्द ही नया चेहरा सामने आएगा. इस महीने होने वाली बीसीसीआई की सालाना आम बैठक (AGM) में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे और विभिन्न पदों के लिए चुनाव भी होंगे. ऐसे में अब देखना होगा कि आखिर बोर्ड का अध्यक्ष कौन बनता है.

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई की सालाना आम बैठक 28 सितंबर 2025 को मुंबई में बोर्ड के मुख्यालय में होगी. इस दिन न केवल अध्यक्ष पद के लिए बल्कि अन्य महत्वपूर्ण पदों जैसे उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए भी चुनाव होंगे. वर्तमान में अध्यक्ष का पद खाली है क्योंकि हाल ही में रोजर बिनी ने इस पद से इस्तीफा दिया था. तब से उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. 

कई कमेटियों के लिए भी होगा चयन

इस बैठक में केवल पदाधिकारियों का चयन ही नहीं होगा बल्कि कई महत्वपूर्ण कमेटियों के लिए भी सदस्य चुने जाएंगे. इनमें शामिल हैं:आईपीएल गवर्निंग काउंसिल: इस काउंसिल के दो सदस्यों का चुनाव होगा. साथ ही, इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन से एक सदस्य को भी इस काउंसिल में शामिल किया जाएगा.

इस मीटिंग में महिला प्रीमियर लीग के लिए गवर्निंग काउंसिल का भी चयन होने वाला है. इसके अलावा जनरल बॉडी और इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के लिए खाली पदों का चुनाव भी इसी दिन होने वाला है. तो वहीं क्रिकेट कमेटी और अंपायर कमेटी जैसे रिक्त पदों को भी भरा जाएगा.

लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर का चयन

इसके अलावा, बीसीसीआई के लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर के पदों के लिए भी नियुक्तियां की जाएंगी. ये पद बोर्ड के सुचारू संचालन और नैतिकता बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह

28 सितंबर को होने वाली इस बैठक और चुनाव को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह है. नए अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चयन से बीसीसीआई के भविष्य की दिशा तय होगी. इसके साथ ही, आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग जैसी प्रतियोगिताओं के लिए बनने वाली कमेटियां भी क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी.