क्या पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा BCCI? IPL फाइनल के लिए PCB चेयरमैन को भेजा न्योता

IPL के बीच रिपोर्ट्स आ रही है कि BCCI ने PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी को अहमदाबाद में होने वाले IPL फाइनल और ICC बोर्ड की बैठक के लिए आमंत्रित किया है.

X (@CallMeSheri1_)
Meenu Singh

नई दिल्ली: भारत में IPL खुमारी के बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही, जिसने सबको हैरानी में डाल दिया. बता दें आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे लेकर अभी से ही तैयारी शुरु हो चुकी है, लेकिन इन तैयारियों के बीच खबर आ रही है कि BCCI ने PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी को अहमदाबाद में होने वाले IPL फाइनल मुकाबले के लिए आमंत्रित किया है. 

इस खबर ने भारत में हलचल मचा दी है. खबर के सामने आते ही फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि क्या BCCI पाकिस्तान क्रिकेट की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा रही है या इसके पीछे कोई और वजह है. आईए जानते हैं क्या है इस खबर के पीछे की पूरी कहानी-

30-31 मई को होगी ICC की बैठक

सूत्रों के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की मुख्य कार्यकारी समिति 21 मई को वर्चुअल बैठक करेगी. इसके बाद 30 और 31 मई को अहमदाबाद में आईसीसी बोर्ड की प्रत्यक्ष बैठक आयोजित की जाएगी.

पहले यह बैठक कतर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित थी, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के कारण कार्यक्रम को भारत शिफ्ट कर दिया गया. जिस कारण पाकिस्तान नेता को भी भारत आने का न्योता भेजा गया है. 

PCB प्रमुख की मौजूदगी पर संशय

आईसीसी बोर्ड बैठक में आमतौर पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी करते हैं. हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक तनाव को देखते हुए उनके भारत आने को लेकर स्थिति साफ नहीं है. 

प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि नकवी को भारत यात्रा के लिए सरकारी मंजूरी मिलना आसान नहीं होगा. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वह वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हो सकते हैं.

IPL फाइनल में बुलावे की चर्चा

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि नकवी को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल 2026 फाइनल में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है. यदि ऐसा होता है तो यह भारत-पाक क्रिकेट संबंधों के लिहाज से एक बड़ा घटनाक्रम माना जाएगा.