Asia Cup Bangladesh Squad: एशिया कप के लिए बांग्लादेश ने घोषित की टीम, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान
Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए बांग्लादेश ने टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में 17 खिलाड़ियों को चुना गया है.
नई दिल्ली. एशिया कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. शाकिब अली हसन टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- वनडे में नंबर तीन के नए बादशाह बाबर आजम, विराट कोहली को छोड़ा पीछे
एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने वाली है. पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा. आपको बता दें कि इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान ही कर रहा है लेकिन इस टूर्नामेंट के 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. एशिया कप का फाइनल मुकाबला भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा.
बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था. इसके बाद इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में कराए जाने का फैसला किया गया.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप में शाकिब अल हसन को कप्तानी देकर उनपर भरोसा जताया है. वनडे कप्तान तमिल इकबाल चोट के चलते एशिया कप से बाहर हो गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने वनडे से कप्तानी छोड़ने का भी फैसला किया है.
ऐसा है बांग्लादेश टीम का स्क्वॉड
इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Bangladesh Asia Cup 2023 Squad: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नईम शेख, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हरिदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेट कीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्ताफिज़ुर रहमान, इबादत होसैन, नासूम अहमद, शमीम होसैन, अफीफ होसैन, तंजीद हसन तमीम, मेहदी हसन, शरीफुल इस्लाम
इस बार एशिया कप में 6 टीमें भाग ले रही है. इन टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. अगर ग्रुप ए की बात करें तो इसमें भारत, पाकिस्तान और नेपाल हैं. वहीं ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम है.
लीग मुकाबले के बाद दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें सुपर 4 के लिए क्वालीफाई करेंगी. एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें- भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज, होगी कांटे की टक्कर: प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव