US Israel Iran War

Asia Cup 2025: कॉमेंट्री पैनल में गावास्कर-सहवाग और पठान, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने कर दिया ऐलान

भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री, गावस्कर, संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा, बाजिद खान, वकार यूनिस, वसीम अकरम, रसेल अर्नोल्ड और साइमन डूल उन कमेंटेटरों में शामिल हैं जिन्हें प्रसारण के विश्व फीड के लिए नियुक्त किया गया है.

Social Media
Gyanendra Sharma

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत यूएई में 9 सिंतबर से होने वाली है. भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग के साथ-साथ पूर्व गेंदबाज़ भरत अरुण मंगलवार से यूएई में शुरू हो रहे एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे. टूर्नामेंट के 17वें संस्करण में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले वर्चस्व के लिए संघर्ष करेंगे. भारत अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को यूएई के खिलाफ करेगा.

भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री, गावस्कर, संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा, बाजिद खान, वकार यूनिस, वसीम अकरम, रसेल अर्नोल्ड और साइमन डूल उन कमेंटेटरों में शामिल हैं जिन्हें प्रसारण के विश्व फीड के लिए नियुक्त किया गया है.

हिंदी कमेंटेटरों के पैनल में कौन? 

सहवाग, इरफान पठान, अजय जडेजा, भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और सबा करीम हिंदी कमेंटेटरों के पैनल में प्रमुख नामों में शामिल हैं. सोनी के मुख्य राजस्व अधिकारी राजेश कौल ने कहा कि एशिया कप की वापसी के साथ ही सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क क्रिकेट प्रसारण को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

तमिल पैनल में डब्ल्यू.वी. रमन के साथ भरत अरुण शामिल होंगे, जबकि तेलुगु इकाई में वेंकटपति राजू और वेणुगोपाल राव आदि शामिल होंगे. नेटवर्क द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में गावस्कर ने कहा, सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया एशिया कप के मंच पर कदम रख रही है और हम दृढ़ता और अनुभव के मिश्रण को टीम का नेतृत्व करते हुए देख रहे हैं. यह टीम भारतीय क्रिकेट के भविष्य का प्रतीक है.