मेस्सी भी रह गए दंग... केप वर्डे के लोपेस कैब्राल ने किया ‘विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ गोल’
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को बेहद रोमांचक मुकाबले में हराया. केप वर्डे ने दो बार बराबरी कर मुकाबले को अतिरिक्त समय तक पहुंचाया, लेकिन अंत में आत्मघाती गोल से अर्जेंटीना को जीत मिल गई.
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच खेला गया मुकाबला टूर्नामेंट के अब तक के सबसे रोमांचक मैचों में एक रहा. मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को अपेक्षाकृत छोटी टीम केप वर्डे ने हर मोड़ पर कड़ी चुनौती दी.
मैच अतिरिक्त समय तक पहुंचा, हालांकि लंबे संघर्ष के बाद अर्जेंटीना ने 3-2 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल की ओर कदम बढ़ाया. लेकिन मुकाबले ने फुटबॉल प्रेमियों को अंत तक रोमांच से बांधे रखा. केप वर्डे ने अर्जेनटीन को आसानी से जीतने नहीं दिया. दिग्गज टीम को जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी.
केप वर्डे ने जीता दिल
भले ही केप वर्डे मुकाबला हार गया, लेकिन टीम के प्रदर्शन ने सभी को बेहद प्रभावित किया. लगभग पांच लाख की आबादी वाले इस देश ने मौजूदा विश्व चैंपियन को पूरे 120 मिनट तक कड़ी टक्कर दी. टीम ने अपने जुझारू खेल से साबित किया कि विश्व फुटबॉल में वह किसी भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी को चुनौती देने का दमखम रखते हैं.
Also Read
- अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराया, एक्स्ट्रा टाइम में रोमांचक जीत; मेसी का कमाल
- IND vs ENG: बॉलिंग कोच मोर्कल ने की सूर्यवंशी की जमकर तारीफ, फिर भी टल गया डेब्यू! जानें कब मिलेगा खेलने का मौका
- Argentina vs Cape Verde LIVE Updates, FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने तोड़ा केप वर्डे का सपना, 3-2 से वर्ल्ड कप का बेस्ट मैच खत्म
उन्होंने पहले दो मौकों पर बराबरी का गोल दागा, लेकिन तीसरा गोल नहीं कर पाई. हालांकि, काफी समय तक ऐसा लग रहा था कि ब्लू शार्क फुटबॉल के दिग्गजों को पेनल्टी शूटआउट तक ले जाएंगे, जिसमें सिडनी लोपेस कैब्राल का वह गोल अहम था जिसे 'टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोल' माना जा रहा है. इस गोल को देखकर तो दिग्गज मेस्सी भी दंग रह गए.
मेस्सी ने दिलाई शुरुआती बढ़त
पहले हाफ में लियोनेल मेस्सी ने शानदार गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई. हालांकि दूसरे हाफ में डेरोय डुआर्टे ने बेहतरीन गोल कर केप वर्डे को बराबरी दिला दी. निर्धारित 90 मिनट के बाद स्कोर 1-1 रहा, जिसके बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंच गया. दोनों टीमों ने पूरे मैच में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया.
अतिरिक्त समय में बढ़ा रोमांच
अतिरिक्त समय के पहले हिस्से में लिसांद्रो मार्टिनेज ने अर्जेंटीना को फिर बढ़त दिलाई. लेकिन केप वर्डे ने हार नहीं मानी. सिडनी लोपेस कैब्राल ने शानदार लंबी दूरी का शॉट लगाकर स्कोर 2-2 कर दिया. इस गोल को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलों में शामिल माना जा रहा है. इससे मुकाबला और अधिक रोमांचक बन गया.
आत्मघाती गोल बना निर्णायक
जब मैच पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी अर्जेंटीना को कॉर्नर मिला. मेस्सी के क्रॉस पर क्रिस्टियन रोमेरो ने हेडर लगाया, लेकिन गेंद डाइनी बोर्गेस से टकराकर गोल में चली गई. यह आत्मघाती गोल अंततः मैच का निर्णायक साबित हुआ और अर्जेंटीना को बढ़त मिल गई.
आखिर तक बना रहा दबाव
आखिरी मिनटों में केप वर्डे ने बराबरी के लिए लगातार हमले किए. गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने शानदार बचाव करते हुए कैब्राल के एक और खतरनाक शॉट को गोल में जाने से रोक दिया. उनकी इस कोशिश ने अर्जेंटीना की जीत सुनिश्चित कर दी. टीम अब अगले दौर में मिस्र का सामना करेगी.