Argentina vs Algeria: फीफा वर्ल्ड कप में कल उतरेगी मेस्सी की अर्जेंटीना, जानें भारत में कब-कहां देखें और संभावित Playing XI
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का पहला मुकाबला अल्जीरिया से कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में होगा. इस मैच पर पूरी दुनिया के फुटबॉल फैंस की नजरें रहेंगी. लोगों का कहना है कि लियोनेल मेस्सी एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे.
जब भी लियोनेल मेस्सी मैदान पर उतरते हैं, दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों की नजरें उन पर टिक जाती हैं. FIFA वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का पहला मैच अल्जीरिया से है और यह मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है. इस मैच को देखने के लिए करोड़ों लोग तैयार हैं.
अर्जेंटीना की तैयारी
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना इस वर्ल्ड कप में पूरी तैयारी के साथ आई है. CONMEBOL क्वालिफाइंग में टीम ने 18 में से 12 मैच जीते और 38 अंकों के साथ टॉप पर रही. गोल के अंतर में भी अर्जेंटीना सबसे आगे रही. इसके बाद टीम ने अपने पिछले पांच फ्रेंडली मैच भी जीते हैं. अब सवाल यह है कि क्या लियोनेल मेस्सी की अगुवाई में यह टीम कतर जैसी ही शानदार चैंपियनशिप दोहरा पाती है या नहीं. संभावित लाइनअप में एमिलियानो मार्टिनेज गोल पर होंगे और मेस्सी, जूलियन अल्वारेज तथा थियागो अल्माडा आगे की लाइन संभालेंगे.
अल्जीरिया की चुनौती
अल्जीरिया इस बार मिले-जुले नतीजों के साथ वर्ल्ड कप में पहुंची है. AFCON में नाइजीरिया के हाथों क्वार्टर फाइनल में हार के बाद टीम का मनोबल थोड़ा टूटा था लेकिन उन्होंने नीदरलैंड्स और बोलीविया को हराकर वापसी की और अमेरिका पहुंचीं. कोच व्लादिमीर पेटकोविच की रणनीति गेंद पर कब्जा बनाए रखने की है और अगर उनके खिलाड़ी सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें, तो अर्जेंटीना के लिए मुश्किल हो सकती है. रियाद महरेज टीम की सबसे बड़ी उम्मीद हैं. संभावित लाइनअप में लुका जिदान गोलकीपर होंगे और महरेज के साथ इब्राहीम माजा आगे खेलेंगे.
Also Read
- FIFA World Cup 2026: 'देश से निकल जाओ...', मैच के बाद अमेरिका में ईरान के साथ हुआ बुरा सलूक, कोच का रोया दिल
- कौन हैं भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह? FIFA World Cup 2026 में ईरान के खिलाफ उतरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- IPL 2026 बना इतिहास का सबसे बड़ा सीजन, 1.2 अरब लोगों ने देखा मैच, RCB की जीत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
कब और कहां देखें यह मुकाबला
यह मैच कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत में यह मुकाबला बुधवार 17 जून को सुबह 6.30 बजे IST पर होगा और Zee5 पर लाइव देखा जा सकता है. मैच की रेफरी की जिम्मेदारी पोलैंड के जिमोन मार्सिनियाक के कंधों पर होगी, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक जाने-माने रेफरी हैं.