कोई न कर पाए सेक्स! क्या पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ियों को मिलेंगे 'एंटी सेक्स बेड'? समझिए पूरा मामला

Paris Olympic: पेरिस ओलंपिक में एंटी सेक्स बेड्स का उपयोग किया जाएगा. इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी किया गया था.

India Daily Live

Paris Olympic:  26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को एंटी सेक्स बेड दिए जाएंगे. ये कदम इसलिए उठाया गया है ताकि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान सेक्सुअल एक्टिविटी से रोका जा सके.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ियों को जो बेड मिलने वाले हैं उनकी साइज बहुत ही छोटी है. बेड में सिर्फ एक खिलाड़ी ही सो सकता है या बैठ सकता है.

पहुंच चुके हैं एंटी सेक्स बेड्स

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार पेरिस ओलंपिक शुरू होने से पहले आयोजन स्थल पर एंटी सेक्स बेड आ चुके हैं. बेड को बनाने के लिए अलग तरह के मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. इनका साइज भी आम बेड से छोटी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस ओलंपिक में जो बेड खिलाड़ियों को दिए जाएंगे उनका निर्माण एयरवेव ने किया है. इस कंपनी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भी प्रोडक्ट्स बनाए थे.

टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहली दफा अल्ट्रा लाइट कार्डबोर्ड बेड का उपयोग किया गया था. उस दौरान ये खबर चली थी कि इन बेडों को निर्माण एथलीटों को सेक्स करने से रोकने के लिए किया गया है.

अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे

पेरिस ओलंपिक में एंटी सेक्स बेड्स लगाने वाली खबर पर कई तरह की बातें सामने आई. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इन बेड्स का निर्माण इसलिए किया गया है ताकि खिलाड़ियों को फोकस उनके खेल पर रहे. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि इन बेड का निर्माण करने के पीछे की वजह एथलीटों को सेक्स करने के लिए रोकना है.

धावक के ट्वीट करने के बाद होने लगी एंटी सेक्स बेड्स की चर्चा 

एंटी सेक्स बेड वाली खबर तब चर्चा में आई जब ओलंपिक धावक पॉल चेलिमों ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि एंटी सेक्सुअल बेड का इस्तेमाल टोक्यो ओलंपिक 2020 में एथलीटों को सेक्स करने से रोकने के लिए किया गया था.

पॉल चेलिमों के ट्वीट के बाद पेरिस ओलंपिक को लेकर भी एंटी सेक्स बेड्स की खूब चर्चा होने लगी.  यूएसए टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक टोक्यो ओलंपिक 2020 में एंटी सेक्स बेड का वजन लगभग 200 किलोग्राम था.