T20 World Cup 2026

IPL 2025: चेन्नई का ये खिलाड़ी बनेगा अगला क्रिस गेल, अनिल कुंबले ने की बड़ी भविष्यवाणी

IPL 2025: हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चेन्नई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने डेब्यू किया और पहले ही मैच में 42 रनों की पारी खेली. इसके बाद भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने भवष्यवाणी की है कि ब्रेविस अगले क्रिस गेल बन सकते हैं.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

IPL 2025: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन एक युवा खिलाड़ी ने सबका ध्यान खींचा है. यह खिलाड़ी है 21 साल के डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया. 

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने ब्रेविस की तारीफ करते हुए उन्हें अगला क्रिस गेल करार दिया है. बता दें कि ब्रेविस ने कई बार अपना प्रतिभा को दिखाया है लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक इस खिलाड़ी को इतनी पहचान नहीं मिली है. हालांकि, कुंबले ने उन्हें अगला गेल बता दिया है.

डेवाल्ड ब्रेविस ने दिखाया शानदार खेल

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में सीएसके को हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली. यह CSK की इस सीजन की सातवीं हार थी, जिसके बाद उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. लेकिन इस हार के बीच डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने डेब्यू में 25 गेंदों पर 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 1 चौका शामिल था. उनकी इस पारी ने न केवल फैंस का दिल जीता, बल्कि अनिल कुंबले जैसे दिग्गज को भी प्रभावित किया.

अनिल कुंबले की भविष्यवाणी

अनिल कुंबले ने ब्रेविस की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की और उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बताया. उन्होंने कहा, "ब्रेविस की स्पिन खेलने की काबिलियत कमाल की है. चेन्नई की पिच आसान नहीं है, जहां गेंद कभी-कभी रुकती है. लेकिन ब्रेविस ने इसे आसानी से खेला. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में प्रथम श्रेणी क्रिकेट और अंडर-19 स्तर पर भी ऐसा ही प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से उन्हें IPL में मौका मिला."

कुंबले ने ब्रेविस की तुलना वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल से की. उन्होंने कहा, "ब्रेविस को रिप्लेसमेंट के तौर पर CSK ने चुना, क्योंकि वे नीलामी में अनसोल्ड रह गए थे. यह मुझे 2011 की याद दिलाता है, जब क्रिस गेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया था और वे 'यूनिवर्स बॉस' बन गए. ब्रेविस में भी वही जादू दिखता है."