चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की BCCI से छुट्टी तय? आज आखिरी बार चुनेंगे टीम इंडिया!
BCCI में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भविष्य को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है. लेकिन वेस्ट इंडीज सीरीज के लिए टीम सेलेक्शन से पहले उनके कार्यकाल को लेकर रिपोर्ट आ रही है कि यह उनका चीफ सेलेक्टर के तौर पर आखिरी टीम सेलेक्शन हो सकता है.
सितंबर महीने के अंत में भारत और वेस्टइंडीज सफेद गेंद की सीरीज के लिए आपस में भिड़ेंगे. जिसके लिए BCCI आज टीम का ऐलान कर सकती है. लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आज होने वाली चयन प्रक्रिया उनके लिए मौजूदा भूमिका में आखिरी चयन बैठक हो सकती है. BCCI की ओर से अभी तक अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के संबंध में कोई संकेत नहीं दिया गया है. ऐसे में सेलेक्शन कमेटी में आगे क्या बदलाव होगा, इस पर क्रिकेट जगत की नजर बनी हुई है.
कार्यकाल को लेकर बढ़ी चर्चा
अजीत अगरकर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति के प्रमुख के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. अब उनके कार्यकाल के विस्तार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. सूत्र द्वारा दी गई जानकारी अनुसार BCCI ने अब तक उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने का कोई संकेत नहीं दिया है. इसी वजह से आज की चयन प्रक्रिया को अगरकर की आखिरी मीटिंग मानी जा रही है.
Also Read
- 'मैं रोबोट नहीं हूं...' अर्धशतक के बाद संजू सैमसन का छलका दर्द, सूर्यवंशी के सेलेक्शन पर कही बड़ी बात?
- IND vs WI: पंत-पांड्या-जडेजा समेत 5 दिग्गजों की ODI टीम में होगी वापसी? टीम इंडिया में एंट्री से पहले बड़ा अपडेट
- AUS vs ZIM ODI: रेनशॉ के आगे जिम्बाब्वे ने झुकाया सिर, ऑस्ट्रेलिया ने 59 रन से दी करारी शिकस्त
आज की बैठक पर नजर
अगरकर के लिए आज का दिन इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह मौजूदा व्यवस्था में उनका आखिरी सेलेक्शन डे हो सकता है. हालांकि, इसे लेकर BCCI की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. चयन प्रक्रिया के दौरान टीम इंडिया से जुड़े फैसले लिए जाएंगे और इसी वजह से क्रिकेट प्रशंसकों की नजर भी बैठक पर रहेगी. अगरकर के भविष्य को लेकर तस्वीर फिलहाल बोर्ड के अगले कदम पर निर्भर है.
2023 में संभाला था पदभार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजीत अगरकर ने जून 2023 में मुख्य चयनकर्ता का पदभार संभाला था, जिसका अंत जून 2026 में होना था. हालांकि BCCI से बात कर अपने टेन्योर को बढ़वा लिया था. अब उनके बढ़े हुए कार्यकाल का अंत अक्टूबर 2026 (पहले हफ्ते) में होना है. लेकिन अजीत अगरकर आगामी 2027 ODI World Cup तक अपने पद पर कायम रहना चाहते हैं, जिसके लिए बात भी हो रही थी.