AFC Asian Cup 2023: आज उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम, जानें दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

AFC एशियन कप 2023 में भारत को ग्रुप बी में रखा गया है. इस सीजन का वह आज दूसरा मुकाबला खेलेगी, जिसमें उज्बेकिस्तान जैसी मजबूत टीम होगी.

Bhoopendra Rai

AFC 2023: कतर में इन दिनों AFC एशियन कप 2023 का आयोजन चल रहा है. फुटबॉल के इस बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया आज अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यह मैच अहमद बिन अली स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा, जिसे देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं. भारत के लिए आज जीतना बहुत जरूरी होगा, क्योंकि उसे महत्वपूर्ण 3 पॉइंट्स मिलेंगे, जबकि अगर भारत बड़े अंतर से जीती तो टेबल के टॉप पर भी आ सकती है.

पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर भारत

AFC एशियन कप 2023 में भारत को ग्रुप बी में रखा गया है. वह प्वाइंट टेबल में अभी आखिरी नंबर पर है. अगर वह आज हार जाता है तो उसे अगला मैच जीतने के अलावा दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर होना होगा, अगह वह जीत जाती है तो आगे जाने की रेस में बनी रहेगी.

ग्रुप बी की प्वाइंट टेबल  में आखिरी नंबर पर भारत

  1. ऑस्ट्रेलिया- 3 प्वाइंट
  2. सीरिया- 1 प्वाइंट
  3. उज्बेकिस्तान- 1 प्वाइंट
  4. भारत - खाता नहीं खुला

उज्बेकिस्तान के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं जीत पाई भारतीय टीम

इतिहास में भारतीय फुटबॉल टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ कोई भी मैच नहीं जीत पाई. उसे पहले जीत का इंतजार है. टीम इंडिया साल 1996 से लगातार एशियन कप खेल रही है. इन दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत 2001 के मेरडेका टूर्नामेंट में हुई थी, तब टीम इंडिया को 1-2 से हार मिली. दोनों के बीच कुल 6 मैच हुए हैं. 4 भारत हारी, जबकि 2 मैच ड्रा रहे. 

भारत बनाम उज्बेकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • 4 अप्रैल 1997- नेहरू गोल्ड कप, 2-2 से ड्रा रहा मैच
  • 16 नवंबर 1998- फ्रैंडली- 0-0 से ड्रा
  • 19 नवंबर 1998- फ्रैंडली- 0-4 से हार भारत
  • 09 दिसंबर- 1999- एशियन गेम्स- 0-2 से हारा भारत
  • 24 नवंबर- AFC एशियन गेम्स- 2-3 से हारा भारत
  • 26 जून 2001- मेरडेका टूर्नामेंट- 2-1 से हारा भारत