शादी का झांसा, रेप फिर ब्लैकमेलिंग...! IPL में 'Rishabh Pant' की जगह एंट्री करने वाले खिलाड़ी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वॉरेंट
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बीच कोलकाता हाईकोर्ट ने पुलिस को उनकी जल्द गिरफ्तारी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का निर्देश दिया है. मामले ने नई चर्चा छेड़ दी है.
IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल कानूनी विवाद में घिर गए हैं. कोलकाता हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपों से जुड़े मामले में उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. अदालत ने यह भी कहा कि आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए जाएं ताकि मामले से जुड़े संभावित डिजिटल सबूत सुरक्षित रखे जा सकें. इस घटनाक्रम के बाद क्रिकेट जगत में भी चर्चा तेज हो गई है.
महिला ने दर्ज कराई गंभीर शिकायत
मामले की शुरुआत उस शिकायत से हुई, जो एक महिला ने हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि साल 2023 में संपर्क होने के बाद अभिषेक पोरेल ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए. महिला का यह भी दावा है कि इस दौरान खिलाड़ी ने कई प्राइवेट मूमोंट के वीडियो भी बनाए रिकॉर्ड किए. इन आरोपों की जांच फिलहाल जारी है.
ब्लैकमेलिंग के भी लगाए आरोप
शिकायतकर्ता का कहना है कि अभिषेक पोरेल और उनके एक साथी ने फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिए कथित रूप से पर्सनल फोटो और वीडियो पब्लिक करने की धमकी दी. महिला ने इसे मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का मामला बताया. इन्हीं आरोपों के आधार पर अदालत ने जांच को गंभीर मानते हुए पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए.
Also Read
- Indian at CWG 2026: टोक्यो ओलंपिक से ग्लासगो के रिंग तक, क्या राष्ट्रमंडल खेलों में 'सोने का मुक्का' जड़ेंगी लवलीना बोरगोहेन?
- रजा की भारत को ललकार... कहा 'हम किसी से कम नहीं' जिम्ब्बावे के कप्तान ने सीरीज से पहले ही दे डाली चेतावनी
- 'दर्द बहुत गहरा है...', वर्ल्ड कप फाइनल में दिल तोड़ने वाली हार के बाद 'LIONEL MESSI' ने तोड़ी चुप्पी
हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जब्ती जरूरी है. अदालत का मानना है कि इससे संभावित डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सकेगा और किसी भी आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोका जा सकेगा. कोर्ट ने पुलिस को कार्यवाही में तेजी लाने का आदेश दिया है.
अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल
अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. इसी वजह से जांच एजेंसी को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए. अभिषेक पोरेल पश्चिम बंगाल के चंदननगर के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह तेज गेंदबाज ईशान पोरेल के चचेरे भाई भी हैं.
आईपीएल से मिली थी बड़ी पहचान
अभिषेक पोरेल पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किया गया था. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से उन्होंने कम समय में पहचान बनाई. हालांकि अब उनके खिलाफ लगे आरोपों और अदालत के आदेश के कारण उनका नाम क्रिकेट से ज्यादा कानूनी विवादों में चर्चा का विषय बन गया है. मामले की जांच जारी है और आरोप अभी न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं.