विश्व कप के बीच भारत को लगा तगड़ा झटका, अस्पताल में भर्ती अभिषेक शर्मा, नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को मंगलवार रात पेट में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस कारण वह नामीबिया के खिलाफ मैच के प्रेक्टिस सेशन में भी शामिल नहीं हो पाए.
नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया अब टी20 विश्व कप में अपने दूसरे मुकाबले में नामीबिया से भिड़ने को तैयार है. दोनो टीमों के बीच दूसरा मुकाबला कल यानी 12 फरवरी को को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है. लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है.
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस मैच से पहले टीम इंडिया के संयोजन में कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं. इस मैच से अभिषेक शर्मा बाहर हो सकते हैं. खबर आ रही है कि भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को मंगलवार रात पेट में संक्रमण होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस कारण ही वह नामीबिया के खिलाफ मैच के प्रेक्टिस सेशन में भी शामिल नहीं हुए थे.
अचानक बिगड़ी हालत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अभिषेक की तबीयत और बिगड़ गई है, जिससे मुख्य कोच समेत टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ गई.
Also Read
- टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत
- T20 World Cup 2026: शानदार फॉर्म में चल रही न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, इस कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए माइकल ब्रेसवेल
- T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ मैच से अभिषेक शर्मा होंगे बाहर! सूर्या ने दिया बड़ा अपडेट, संजू सैमसन की फिर खुलेगी किस्मत?
बताया जा रहा है कि USA गेम से पहले मुंबई में भी उनकी तबीयत खराब थी. तेज़ बुखार था, तुरंत आराम के लिए उन्हें ड्रिप लगाई गई थी. जब वह टीम डिनर के लिए आए तो कोच गौतम गंभीर भी परेशान थे.
Abhishek Sharma has been hospitalised and will miss the game against Namibia.
The team will miss him, but his health comes first. Hoping he recovers quickly and comes back stronger than ever. 💙#AbhishekSharma pic.twitter.com/RnrxuTDbBc — Hydraa18 (@Goat18xclutch33) February 11, 2026
पहले मैच में भी थे अस्वस्थ
7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले के दौरान भी अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं थे. मुंबई में खेले गए उस मैच में वे पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए और दूसरी पारी में मैदान पर भी नहीं उतरे. टीम को उम्मीद थी कि पांच दिन के अंतराल में उनकी सेहत में सुधार आ जाएगा, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ.
ओपनिंग जोड़ी में है बदलाव की संभावना
ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर अभिषेक की हालत में सुधार नहीं हुआ तो कप्तान को नामीबिया के खिलाफ मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है. उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन और संजू सैमसन ने नेट पर सबसे पहले प्रैक्टिस किया.
हो सकती है संजू की एंट्री
अगर किसी भी कीमत में अभिषेक शर्मा दूसरे मैच से बाहर होते हैं तो उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में एंट्री मिल सकती है. यह संजू सैमसन के लिए एक मौका साबित हो सकता है. अगर संजू इस मैच में प्रदर्शन करने में सफल होते हैं उनकी आगे की राह आसान हो जाएगी.