IPL 2026

'बिग बॉस 18' में दिखाई देंगी 'खल्लास गर्ल' ईशा कोप्पिकर?, जानें सच्चाई

'बिग बॉस 18' की चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं. शो जल्द में इस बार कई कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं जिसमें एक एक्ट्रेस का नाम सामनने आया है जो कि ईशा कोप्पिकर हैं. एक्ट्रेस को शो के लिए अप्रोच किया गया था जिसके लिए उन्होंने हां कर दी है.

India Daily Live
Social Media

'बिग बॉस 18'

'बिग बॉस 18' की चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं. शो जल्द शुरू होने वाला है. शो को शुरू होने से पहले फैंस इसके कंटेस्टेंट को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं कि इस बार शो में कौन-कौन हिस्सा लेगा.

Social Media

कई कंटेस्टेंट को किया गया अप्रोच

हालांकि, इस बार सारे कंटेस्टेंट के नाम तो सामने नहीं आए हैं लेकिन कुछ के नाम सामने आए है जिनको अप्रोच किया गया है और उन्होंने अपने नाम पर मुहर लगवा दी है.

Social Media

चर्चा में कब आईं

एक्ट्रेस तब लाइमलाइट में आई थीं जब उन्होंने अपने कास्टिंग काउच की कहानी सबको बताई थी. उन्होंने बताया था कि एक बड़े एक्टर ने उन्हें कास्टिंग काउच के लिए कहा था. हालांकि, उन्होंने एक्टर का नाम रिवील नहीं किया था.

Social Media

एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन हैं ईशा

आपको बता दें कि इस लिस्ट में एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन ईशा कोप्पिकर का भी नाम सामने आ रहा है. ईशा का नाम 'बिग बॉस 18' के लिए लगभग कन्फर्म बताया जा रहा है. अब ऐसे में ईशा कोप्पिकर के संग सलमान खान को देखना फैंस के लिए तोहफा है.

Social Media

19 सितंबर 1976 को हुआ ईशा का जन्म

19 सितंबर 1976 को जन्मीं ईशा जो कि इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं, इन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा, तमिल, तेलुगु, मराठी इंडस्ट्री में भी काम किया है और इससे अपनी पहचान बनाई.

Social Media

5 अक्टूबर से शुरू होगा शो

खबरों की मानें तो 'बिग बॉस 18' 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. शो में अब तक कई लोगों को अप्रोच किया गया है जिसमें फिल्म स्टार्स और यूट्यूबर्स से लेकर कई टीवी स्टार्स के नाम भी शामिल है.

Social Media

करियर को दूसरा मौका

हालांकि, ईशा कोप्पिकर पिछले कई साल से फिल्मों और एक्टिंग से दूर हैं. लेकिन वह अपने करियर को दूसरा मौका देने के लिए तैयार है जिसके लिए वह बिग बॉस 18 में आने के लिए हां कर चुकी हैं.