Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव में सभी 243 सीटों के परिणाम हुए जारी
बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. यह काउंटिंग 46 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी. यह प्रोसेस भारत निर्वाचन आयोग की देखरेख में किया जाएगा.
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी 243 सीटों के परिणाम जारी हो चुके हैं. चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर बीजेपी उभरी है जिसने 89 सीटों पर अपनी जीत का परचम लहराया है. वहीं जदयू को 85 सीटों पर जीत मिली है. आरजेडी ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस को 6, एलजेपीआर को 19, एआईएमआईएम को 5, हम को 5 आरएलएम को 4, सीपीआईएमएल को 2 सीटों पर जीत मिली है.
11:29:33 PM
सभी 243 सीटों के परिणाम हुए जारी
चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव में सभी 243 सीटों के चुनाव परिणाम जारी कर दिए हैं.
09:42:04 PM
राहुल बोले- परिणाम आश्चर्यजनक
बिहार चुनावों में मिली करारी हार पर राहुल गांधी ने कहा कि परिणाम आश्चर्यजनक है, चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं रहा.
09:07:46 PM
तेज प्रताप यादव हारे
तेज प्रताप यादव महुआ सीट से 50 हजार वोटों से हार गए हैं. वह तीसरे नंबर पर रहे.
08:16:03 PM
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं सीमांचल के लोगों को तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ कि उन्होंने हमारे 5 उम्मीदवारों को फिर से जीत दिलाई...
बिहार चुनाव में AIMIM द्वारा 5 सीटें जीतने पर पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं सीमांचल के लोगों को तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ कि उन्होंने हमारे 5 उम्मीदवारों को फिर से जीत दिलाई... हमने 11 साल पहले सीमांचल के लिए यह लड़ाई शुरू की थी और हम आज भी सीमांचल के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं...
07:32:24 PM
'बिहार में कट्टा सरकार कभी नहीं लौटेगी'
बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं बिहार चुनाव में जंगलराज और कट्टा सरकार के बारे में बोलता था, तो राजद पार्टी ने कोई आपत्ति नहीं जताई.
07:26:21 PM
'यह संविधान पर भरोसा करने वालों की विजय'
पीएम मोदी ने कहा कि यह एनडीए नहीं भारत के संविधान पर भरोसा करने वालों की भी विजय है.
07:21:01 PM
'जनता ने विकसित बिहार के लिए वोट किया'
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकसित बिहार के लिए वोट किया है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने गरदा उड़ा दिया.
07:17:46 PM
बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और अब वह पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित कर रहे हैं.
06:57:16 PM
BJP मुख्यालय पहुंचे मोदी, बीजेपी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
पीएम मोदी BJP मुख्यालय पहुंच गए हैं. वहां वो बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंंगे.
06:50:36 PM
तीन सीटों पर जीत का अंतर 100 से भी कम रहा
तीन सीटों पर जीत का अंतर 100 से भी कम रहा. संदेश सीट जेडीयू ने 27 वोटों से जीती. वहीं ब्रह्मपुर सीट आरजेडी ने 35 वोटों से जीती और अगिआंव सीट बीजेपी ने 64 वोटों से जीती.
06:38:25 PM
बीजेपी मुख्यालय पहुंचे राजनाथ सिंह
बिहार चुनाव में जीत के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. वहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया.
06:24:54 PM
तारापुर सीट से जीते सम्राट चौधरी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से 45843 वोटों से जीते।
05:58:17 PM
राघोपुर से जीते तेजस्वी यादव
राघोपुर विधानसभा सीट पर हुए कड़े मुकाबले में आखिरकार तेजस्वी यादव जीत ही गए. इस सीट पर बेहद कड़ा मुकाबला था और शुरुआती रुझानों में वह काफी पीछे चल रहे थे.
05:49:53 PM
भाजपा मुख्यालय पहुंचने लगे नेता
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सीएम रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी और अन्य नेता दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं, जहां एनडीए की व्यापक जीत के बाद जश्न की तैयारियां हैं.
05:22:15 PM
बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट
बिहार में NDA प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है. सामाजिक न्याय की जीत हुई है. बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है.
05:18:50 PM
AIMIM की सीटें कांग्रेस से ज्यादा: फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिहार में NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "मैं बिहार भाजपा और एनडीए गठबंधन को बधाई देता हूं।
05:12:37 PM
तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से आगे
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, 27/30 राउंड की मतगणना के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 12407 वोटों से आगे चल रहे हैं।
05:04:54 PM
लोग अब काम के आधार पर वोट देते हैं: धामी
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोग अब काम के आधार पर वोट देते हैं.
04:53:49 PM
चिराग पासवान ने मनाया जीत का जश्न
केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने परिवार और पार्टी नेताओं के साथ जश्न मनाया।
04:53:20 PM
अमित शाह ने NDA की जीत पर क्या कहा?
अमित शाह ने NDA की प्रचंड जीत पर कहा कि यह ‘विकसित बिहार’ में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएँ, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ ‘Politics of performance’ के आधार पर जनादेश देती है.
04:46:49 PM
हम जनादेश को स्वीकार करते हैं: मुकेश सहनी
VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं. मैं एनडीए को बधाई देता हूं.
04:41:35 PM
महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया: जेडीयू नेता लवली आनंद
बिहार चुनावों को लेकर आ रहे रुझानों पर जेडीयू नेता लवली आनंद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
03:52:21 PM
15/30 राउंड की मतगणना के बाद तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 8461 वोटों से पीछे
03:41:31 PM
भाजपा कार्यालय के बाहर लोग मना रहे जश्न
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA आगे है. भाजपा कार्यालय के बाहर लोग जश्न मना रहे हैं.
03:40:05 PM
अनंत सिंह के समर्थक उनके आवास पर मना रहे जश्न
मोकामा विधानसभा क्षेत्र से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह के 28,206 वोटों से आगे होने पर उनके समर्थक उनके आवास पर जश्न मना रहे हैं.
03:38:15 PM
लोगों को NDA का विकास, सौहार्द्र और भाईचारा पसंद है- जमा खान
चैनपुर विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार जमा खान ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "लोगों को NDA का विकास, सौहार्द्र और भाईचारा पसंद है, इसीलिए वे इस पर भरोसा कर रहे हैं.
03:34:01 PM
मैं बिहार के 14 करोड़ नागरिकों को प्रणाम करता हूं- संजय निरुपम
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "मैं बिहार के 14 करोड़ नागरिकों को प्रणाम करता हूं.
03:22:25 PM
बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार- उपेंद्र कुशवाहा
बिहार: राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार...
03:21:28 PM
बिहार की जनता का आभार- जगदंबिका पाल
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "बिहार में जिस तरह से प्रचंड बहुमत से भाजपा-NDA की जीत हो रही है, उसके लिए मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं...
03:20:10 PM
इस परिणाम के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार है ज्ञानेश कुमार- भूपेश बघेल
बिहार में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "इस परिणाम के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार है- ज्ञानेश कुमार.
03:19:01 PM
पीछे चल रहे हैं तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव 11/30 राउंड की गिनती के बाद राघोपुर से 4829 वोटों के अंतर से पीछे
03:18:03 PM
बिहार की जनता को बधाई
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "बिहार की जनता को बधाई। जिस तरह से उन्होंने जाति और समुदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर वोट डाला है, यह आशा और विश्वास का वोट है.. जनता ने नीतीश कुमार द्वारा किए गए काम को देखा है। उन्हें लालू प्रसाद का जंगल राज भी याद है और उन्होंने उसे देखा भी है... मुझे गर्व है कि हमारा बिहार विकास के पथ पर चलने के लिए खड़ा हो गया है."
02:53:16 PM
मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की जीत
मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को जीत मिली है.
02:51:44 PM
तेजस्वी यादव लगातार पीछे
तेजस्वी यादव लगातार पीछे चल रहे हैं. राघोपुर सीट पर वो अभी तक हारते हुए दिख रहे हैं.
02:17:28 PM
'गंभीर आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता होगी'-शशि थरूर
बिहार चुनाव पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "... यह बिल्कुल स्पष्ट है कि एनडीए को भारी बढ़त मिल रही है. यह स्पष्ट रूप से निराशाजनक है और अगर यही अंतिम परिणाम निकलता है, तो मुझे लगता है कि गंभीर आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता होगी.
01:56:48 PM
बिहार में NDA को 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त
बिहार में NDA को 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त मिली है. बीजेपी को 91 और जेडीयू को 81 सीट मिलती नजर आ रही हैं,
01:31:18 PM
एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है- मनोज झा
बिहार चुनाव में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद, RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "वोटों की गिनती जारी है. एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है.
01:30:19 PM
लोगों ने मुझ पर विश्वास जताया- मैथिली ठाकुर
अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ने कहा, "लोगों ने जो मुझ पर विश्वास जताया इसको लेकर मैं आगे बढ़ रही हूं..."
01:29:04 PM
बिहार की जनता को ढेर सारी बधाई- रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बिहार की जनता को ढेर सारी बधाई कि उन्होंने अपने लिए विकास का पथ चुना.
12:32:13 PM
पटना स्थित जदयू कार्यालय में जश्न का माहौल जारी
एनडीए की बढ़त बरकरार रहने पर पटना स्थित जदयू कार्यालय में जश्न का माहौल जारी है.
12:07:58 PM
'हमरे बिहार का एके स्टार, हर बार नीतीश कुमार...'
सीएम नीतीश कुमार का एक नया पोस्टर, जिसमें लिखा है, "हमारे बिहार का एक स्टार, हर बार नीतीश कुमार...", पटना में प्रदर्शित किया गया है.
12:01:02 PM
असदुद्दीन ओवैसी ने पहुंचाया 20 सीटों का फायदा
असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल में जमकर प्रचार-प्रसार किया था. सीमांचल के 24 विधानसभा क्षेत्रों में NDA को करीब 20 सीटों पर बढ़त मिलते दिख रही है.
11:51:38 AM
बहुत शानदार परिणाम हैं- केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "बिहार में अभी NDA के पक्ष में रूझान दिख रहा है..."
11:50:30 AM
भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा 3504 वोटों से आगे
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार 5/34 राउंड की गिनती के बाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा 3504 वोटों से आगे चल रहे हैं.
11:49:46 AM
महुआ सीट से LJP(RV)'s के संजय कुमार सिंह 5358 वोटों से आगे
महुआ सीट से LJP(RV)'s के संजय कुमार सिंह 5358 वोटों से आगे चल रहे हैं. जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव 5/26 राउंड की मतगणना के बाद चौथे स्थान पर हैं.
11:48:40 AM
तेजस्वी यादव राघोपुर से 3016 वोटों के अंतर से पीछे
4/30 राउंड की गिनती के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से 3016 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं. इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं.
11:38:12 AM
'बिहार का मतलब नीतीश कुमार' के पोस्टर लगे
पटना में मुख्यमंत्री आवास के पास "बिहार का मतलब नीतीश कुमार" लिखा होर्डिंग लग गया हैय चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार एनडीए 185 सीटों पर आगे चल रही है। जेडी(यू) 81 सीटों पर आगे चल रही है.
11:20:27 AM
यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है- पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमें इसे (शुरुआती रुझानों को) स्वीकार करना होगा. यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.
10:58:06 AM
चुनाव आयोग के रुझानों में भी NDA की आंधी
चुनाव आयोग के रुझानों में भी NDA की आंधी चल रही है. NDA 180 सीटों पर आगे चल रही है.
10:29:34 AM
इलेक्शन कमीशन के रुझानों में जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी
इलेक्शन कमीशन के रुझानों में बीजेपी 72 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. अब जेडीयू 71 सीटों के साथ दूसरी बड़ी पार्टी बनी है.
09:57:57 AM
इलेक्शन कमीशन के रुझानों में जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी
इलेक्शन कमीशन के रुझानों में जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी है. उसे 55 सीटों पर बढ़त है. BJP को 49 सीट और RJD को 28 सीट मिल रही है.
09:51:16 AM
हमने सभी इंतजाम कर लिए हैं- एसपी अजय कुमार
लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने कहा, "हमने सभी इंतजाम कर लिए हैं. मतगणना बहुत शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है.
09:37:43 AM
NDA को जनादेश मिल रहा है- दिलीप जायसवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "प्रथम चरण और दूसरे चरण के चुनाव के वक्त ही जनता की बातों से ही लग रहा था कि NDA को जनादेश मिल रहा है.
09:30:21 AM
रुझानों में NDA को प्रचंड बहुमत
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 6, RJD 2, LJPRV 2, JD(U) 1 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है.
09:27:26 AM
जिसका अनुमान था, वही अब नतीजों में बदल रहा है- विजय कुमार सिन्हा
उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जिसका अनुमान था, वही अब नतीजों में बदल रहा है.
09:14:49 AM
शुरुआती रुझान में बिहार में लौटा नीतिश राज
शुरुआती रुझान में बिहार में नीतीश राज लौटा है. तेजस्वी यादव पिता के लालू के जंगल राज के तमगे को नहीं तोड़ पाए हैं.
09:00:15 AM
चुनाव आयोग ने बीजेपी को 5 सीटों पर बताया आगे
चुनाव आयोग ने बीजेपी को 5 सीटों पर बताया आगे बताया है.
08:55:34 AM
शुरुआती रुझान में NDA 100 के पार
शुरुआती रुझान में NDA 100 के पार हो गई है. महागठबंधन 80 सीटों पर आगे है.
08:41:54 AM
100 से ज्यादा सीटों पर आए रुझान
100 से ज्यादा सीटों पर रुझान आ गए हैं. 167 सीटों में से शुरुआती रुझान में NDA को 92, महागठबंधन को 62 और जनसुराज पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है.
08:33:21 AM
जन सुराज के लिए अच्छी खबर
जन सुराज के लिए अच्छी खबर है. प्रशांत किशोर की पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है.
08:20:22 AM
शुरुआती रुझान में NDA आगे
बिहार में शुरुआती रुझान में NDA आगे दिख रही है. महागठबंधन पीछे हो रही है.
08:01:36 AM
बिहार चुनाव की काउंटिंग शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव की काउटिंग शुरू हो गई है.
07:47:20 AM
दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर में बन रहे सत्तू पराठा
दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर में बन रहे सत्तू पराठा और जलेबी बनाने का वीडियो सामने आया है.
07:40:46 AM
बिहार चुनाव में थोड़ी देर में काउंटिंग
बिहार चुनाव के लिए थोड़ी देर में काउंटिंग शुरू होगी, पहले मतपत्रों की गणना की जाएगी.
06:58:56 AM
कब आएगा पहला रुझान?
पहले पोस्टल बैलेट खोले जाएंगे. इसके बाद इन्हें गिनकर अलग किया जाएगा. ऐसे में शुरुआती रुझान सुबह 9 बजे तक आएंगे.
06:43:42 AM
सुबह 8 बजे से 46 केंद्रों पर होगी मतगणना, दो घंटे बाद आने लगेंगे रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे कल, 14 नवंबर (गुरुवार) को घोषित होने वाले हैं. राज्य भर में 46 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. दो चरणों के मतदान के बाद, आज नतीजों का इंतजार खत्म हो जाएगा. आइए जानते हैं कि चुनाव परिणाम को लेकर क्या बड़े बदलाव किए गए हैं. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
06:34:29 AM
मुझे पूरा विश्वास है कि NDA 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी- डॉ. प्रेम कुमार
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "...मुझे पूरा विश्वास है कि NDA 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। जनता NDA सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से बहुत खुश है...
06:26:46 AM
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
वीडियो ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र से है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी.