Bihar Chunav 2025 Live Voting: बिहार में दूसरे चरण में 68.52% मतदान, India Daily AI Exit Poll में NDA की दमदार वापसी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 Live Voting: आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे फेज की वोटिंग होगी. आज जिन 122 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें से 2020 के विधानसभा चुनावों में महागठबंधन ने 49 सीटें जीती थीं, जबकि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने 66 सीटें जीती थीं.
पटना: मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान 122 विधानसभा सीटों पर हुआ. 20 जिलों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला. इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. पहले चरण में 6 नवंबर को रिकॉर्ड 65% मतदान हुआ था और चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
इस चरण में लगभग 3.7 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.74 करोड़ महिलाएं हैं. मतदान 45,399 मतदान केंद्रों पर होगा. इस बार के चुनाव में महागठबंधन (RJD-कांग्रेस) और NDA (BJP-जेडीयू) के बीच मुख्य मुकाबला है. 2020 के चुनावों में महागठबंधन ने 49 सीटें जीती थीं, जबकि NDA को 66 सीटों पर जीत मिली थी. AIMIM ने 5 सीटें जीती थीं और BSP और एक निर्दलीय ने भी एक-एक सीट जीती थी.
आज जिन प्रमुख नेताओं के चुनावी भविष्य का फैसला होगा, उनमें ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), उद्योग मंत्री नितीश मिश्रा (झंझारपुर), और मछलीपालन मंत्री रेनु देवी (बेतिया) शामिल हैं. चुनाव प्रचार में NDA ने विकास कार्यों का जिक्र किया, जबकि महागठबंधन ने बेरोजगारी, सामाजिक न्याय और युवाओं के मुद्दों को उठाया.
08:11:00 PM
नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे-जगदम्बिका पाल
बिहार चुनाव सर्वेक्षणों पर भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि एनडीए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी. नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे.
07:58:02 PM
बिहार की जनता ने एनडीए के पक्ष में 2/3 से अधिक बहुमत से मतदान किया-डिप्टी CM सम्राट चौधरी
बिहार के बीजेपी नेता और डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान के बाद कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता ने एनडीए के पक्ष में 2/3 से अधिक बहुमत से मतदान किया है. वास्तविक रिपोर्ट एग्जिट पोल से अधिक होगी, और हमारा मानना है कि हमारा वोट शेयर 50% के आसपास होगा.
07:38:10 PM
India Daily AI Exit Poll में NDA की दमदार वापसी
India Daily AI Exit Poll में NDA की दमदार वापसी हुई है. NDA को 243 सीटों में 140 से 170 सीट मिलने की उम्मीद है. वहीं महागठबंधन को 70 से 90 सीट मिलती दिख रही है. जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर वोट कटवा बनते दिख रहे हैं.
07:29:14 PM
बिहार में दूसरे चरण में 68.52% मतदान
बिहार में दूसरे चरण में 68.52% मतदान हुआ. चुनाव आयोग ने अपडेट डेटा जारी किया.
06:31:53 PM
India Daily AI का थोड़ी देर में Exit Poll
India Daily AI का थोड़ी देर में Exit Poll सामने आएगा. इस बार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि एग्जिट पोल पूरी तरह से AI और डेटा मॉडलिंग पर आधारित है.
06:09:27 PM
बिहार में दूसरे चरण में 67.14% मतदान
बिहार में दूसरे चरण में 67.14% मतदान हुआ है. अब 14 नवंबर को मतदान होगा.
05:05:18 PM
बिहार में कई जगह वोटिंग खत्म
बिहार में कई जगह दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई हैं. लेकिन कई जगह जारी है. वहां 6 बजे तक वोटिंग की उम्मीद है. पहले चरण में भी बिहार में 6 नवंबर को रिकॉर्ड 65% मतदान हुआ था.
04:28:19 PM
मोतिहारी विधानसभा में हर रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे
वोट डालने के बाद लोकसभा सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा, "मोतिहारी विधानसभा सीट पर हम रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे. '
04:01:34 PM
दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 60.40% वोटिंग
बिहार में दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 60.40% वोटिंग की खबर है. चुनाव आयोग ने ये आंकड़ा जारी किया.
03:43:22 PM
111 वर्षीय नसीमा खातून ने वोट डाला
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान छातापुर विधानसभा क्षेत्र में 111 वर्षीय नसीमा खातून ने वोट डाला.
03:24:27 PM
NDA के 120 में से लगभग 80 उम्मीदवार जीतेंगे-जीतन राम मांझी
बिहार चुनाव के दूसरे चरण पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चुनाव के पहले चरण में 65% मतदान हुआ था. हमें उम्मीद है कि दूसरे चरण में भी मतदान लगभग 65-66% से कम नहीं होगा. एनडीए के 120 में से लगभग 80 उम्मीदवार जीतेंगे.
02:30:01 PM
भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने किया मतदान
लोक गायिका एवं अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा-
01:56:35 PM
दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% वोटिंग
बिहार में दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% वोटिंग की खबर है.
01:51:53 PM
तेजस्वी के CM पद की शपथ के दावे पर क्या बोले तेज प्रताप?
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दावे पर जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "यह तो 14 नवंबर को पता चलेगा."
01:32:30 PM
अररिया के मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई
अररिया के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया है.
01:21:27 PM
दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने डाला वोट
माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने अत्री विधानसभा क्षेत्र के नीमा गांव के मतदान केंद्र पर वोट डाला. उन्होंने कहा, "अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर दोपहर 12 बजे तक ही रुकते हैं और फिर अपने क्वार्टर में चले जाते हैं. ऐसे में अगर कोई मरीज रात में आए तो वे कहाँ जाएंगे?"
12:51:15 PM
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने वोट डालने के बाद किया जीत का दावा
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कुटुंबा में वोट डालने के बाद दावा किया कि महागठबंधन जीत रहा है. मतदाताओं की बॉडी लैंग्वेज भी बदल गई है. यह दर्शाता है कि 20 साल से राज कर रही सरकार को अलविदा कहने का समय आ गया है.
12:27:42 PM
दिल्ली में घटना के बाद बिहार पुलिस अलर्ट पर-डीजीपी विनय कुमार
दिल्ली में बम धमाके की घटना के बाद बिहार पुलिस अलर्ट पर है. राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राज्यों से लगी सीमा चुनाव के मद्देनजर सील हैं.
12:18:08 PM
सुबह 11 बजे तक 31.38 फीसदी वोटिंग
बिहार चुनाव के दूसरे फेज में सुबह 11 बजे तक 31.38 फीसदी वोटिंग हो चुकी है.
12:11:21 PM
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ने किया मतदान
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ने मतदान करने के बाद कहा-
12:10:26 PM
तैयारी ग्राउंड पर दिख रही है- बिहार डीजीपी विनय कुमार
बिहार डीजीपी विनय कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "जो तैयारी थी वो हमारी तैयारी ग्राउंड पर दिख रही है."
10:53:45 AM
राजेश वर्मा ने किया मतदान
LJP रामविलास सांसद राजेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ दुर्गा चरण हाई स्कूल मतदान केंद्र पर वोट किया
10:52:19 AM
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने डाला वोट
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है.
10:51:30 AM
मतदाताओं में वोट डालने का उत्साह- संजय झा
JDU सांसद संजय झा ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा- आज अंतिम चरण का चुनाव है। लोग देख रहे हैं कि मतदाताओं में कितना उत्साह है वोट डालने के लिए , जो सबसे अच्छी बात है.
10:50:25 AM
कुमार सर्वजीत ने की वोट देने की अपील
आरजेडी उम्मीदवार कुमार सर्वजीत ने लोगों से अपील करते हुए कहा-
09:55:15 AM
दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक लगभग 14.55% मतदान दर्ज किया
09:54:12 AM
दूसरे चरण का मतदान जारी है। गयाजी के एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता ने मतदान किया
08:55:52 AM
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया मतदान
08:49:12 AM
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपना मतदान किया
08:48:39 AM
तारकिशोर प्रसाद ने किया मतदान
पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत मतदान किया.
07:57:49 AM
रिकॉर्ड मतदान को करें ब्रेक- प्रशांत किशोर
07:57:02 AM
र्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने कहा-
07:33:32 AM
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बिहार के बेतिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
07:18:23 AM
अपने बच्चों का भविष्य के निर्माण के लिए NDA को जिताएं- श्रवण कुमार
07:17:53 AM
पहले चरण के चुनाव में ही हमने INDI गठबंधन को बहुत पीछे छोड़ दिया- अशोक चौधरी
07:01:54 AM
राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 122 पर मतदान शुरू
बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 122 पर मतदान शुरू हो गया है.
07:00:23 AM
SIR में 69 लाख वोट काटे गए, फिर मतदान कैसे बढ़ सकता है- पप्पू यादव
06:59:11 AM
किशनगंज में मतदान केंद्रों पर तैयारियां जारी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज होगा. किशनगंज में मतदान केंद्रों पर तैयारियां जारी हैं.
06:51:23 AM
सुपौल के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग
06:49:36 AM
मोतिहारी के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग
06:48:14 AM
स्पष्ट है कि जनता बड़े उत्साह के साथ NDA के पक्ष में वोट कर रही है- उपेंद्र कुशवाहा
06:47:30 AM
इमामगंज के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग जारी
06:42:28 AM
जल्द शुरू होने वाली है वोटिंग
बिहार चुनाव 2025 दूसरे चरण की वोटिंग लाइव: बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी चरण के लिए पोलिंग स्टेशनों पर तैयारियां चल रही हैं. आज राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी.
06:41:59 AM
आज वोटिंग का आखिरी चरण
आज दूसरे चरण की वोटिंग में एक दर्जन मौजूदा मंत्रियों समेत 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. 6 नवंबर को हुए पहले चरण में रिकॉर्ड 65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.