IND vs USA T20 World Cup Live Score: जीत के साथ भारत ने की विश्व कप अभियान की शुरुआत, USA को 29 रनों से हराया
T20 World cup 2026 का आगाज हो गया है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार 20 टीम हिस्सा ले रही हैं. करीब 35 दिन तक चलने वाले T20 World cup में 55 मैचों का आयोजन होगा, जो भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे. साल 2024 में खेले गए T20 World cup में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था. साल 2007 में भी भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया था. टूर्नामेंट के इतिहास में आज तक कोई भी टीम लगातार दो बार ट्रॉफी नहीं जीत सकी है.
T20 World cup 2026 का बिगुल बज चुका है. मुंबई के प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया.
अमेरिकी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए. अमेरिका के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की. विकेटों की पतझड़ के बीच सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया. सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 84 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की शुरूआत बेहद खराब रही. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और सिराज ने कसी हुई गेंदबाजी की. बाद के ओवरों में अक्षर और वरुण ने भी सधी हुई गेंदबाजी की. अमेरिका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी.
आपको बता दें कि भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. साल 2024 में खेले गए T20 World cup में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था. साल 2007 में भी भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया था. टूर्नामेंट के इतिहास में आज तक कोई भी टीम लगातार दो बार ट्रॉफी नहीं जीत सकी है.
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार 20 टीम हिस्सा ले रही हैं. करीब 35 दिन तक चलने वाले T20 World cup में 55 मैचों का आयोजन होगे, जो भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे. कुल 4 ग्रुप में 20 टीमों को बांटा गया है. हर ग्रुप में 5-5 टीमें है. वही, 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है.
10:44:53 PM
भारत ने टी-20 विश्वकप के अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रनों से हराया
सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, अर्शदीप और सिराज की सधी हुई गेंदबाजी, जीत के साथ भारत ने की विश्व कप अभियान की शुरुआत
10:37:45 PM
अमेरिका को जीत के लिए 6 गेंदों में 41 रनों की जरुरत
जीत के करीब भारत, अमेरिका को जीत के लिए 6 गेंदों में 41 रनों की जरुरत
10:33:53 PM
अमेरिका को जीत के लिए 12 गेंदों में 51 रनों की जरुरत
जीत के करीब भारत, USA को 2 ओवरों में 51 रनों की दरकार
10:31:33 PM
अर्शदीप ने भारत को दिलाई 7वीं सफलता
अर्शदीप के खाते में एक और विकेट, मोहम्मद मोहसिन को किया आउट
10:22:49 PM
अक्षर ने भारत को दो लगातार गेंदों पर दिलाई दो सफलता
अक्षर ने भारत को दिलाई छठी सफलता, पहले संजय और फिर हरमीत को भेजा पवेलियन
10:03:10 PM
अमेरिका को लगा चौथा झटका, भारतीय गेंदबाजों ने बनाया प्रेशर
अमेरिका का चौथा विकेट गिर चुका है. भारत ने मैच में अच्छी वापसी की है.
09:54:09 PM
अमेरिका के 50 रन पूरे, भारतीय गेंदबाजों ने बनाया प्रेशर
लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका ने 50 रन पूरे कर लिए है.
09:23:35 PM
अमेरिका का तीसरा विकेट गिरा, सिराज ने किया दूसरा शिकार
सिराज-अर्शदीप के सामने अमेरिकी टीम बैकफुट पर नजर आ रही है. अमेरिका के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
09:17:21 PM
अमेरिका का दूसरा विकेट गिरा, अर्शदीप ने मोनांक पटेल को शून्य पर आउट किया
अमेरिका का दूसरा विकेट गिर चुका है. अर्शदीप ने मोनांक पटेल को शून्य पर आउट किया.
09:14:38 PM
अमेरिका का पहला विकेट गिरा, सिराज को मिली सफलता
अमेरिका का पहला विकेट गिर चुका है. एंड्रीज गौस 6 रन बनाकर आउट हुए.
09:04:23 PM
अमेरिका की बल्लेबाजी शुरू, क्रीज पर सलामी बल्लेबाज
अमेरिका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. क्रीज पर सलामी बल्लेबाज मौजूद है.
08:51:22 PM
भारत की पारी खत्म, अमेरिका को दिया 162 रन का लक्ष्य, कप्तान सूर्यकुमार की तूफानी पारी
भारत की बल्लेबाजी खत्म हो गई है. भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की पारी के दम पर अमेरिका के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा है.
08:47:12 PM
भारत के 150 रन पूरे, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेली कप्तानी पारी
भारत ने 150 रन बना लिए है. कप्तान सूर्यकुमार यादव कप्तानी पारी खेल रही है.
08:45:16 PM
भारत को लगा 8वां झटका, अमेरिका से अकेले लड़ रहे कप्तान सूर्या
भारत को 8वां झटका लगा है. अर्शदीप सिंह आउट हो गए.
08:32:45 PM
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेली कप्तानी पारी, जड़ा अर्धशतक
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलकर टीम को संभाला.
08:28:07 PM
भारत को लगा 7वां झटका, अक्षर पटेल हुए आउट
भारत के 7 विकेट गिर चुके हैं. अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
08:18:35 PM
भारत के 100 रन पूरे, क्रीज पर सूर्या-अक्षर की जोड़ी
भारत के 100 रन पूरे हो गए है. इस समय सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं.
08:05:12 PM
अमेरिका के सामने भारत का संघर्ष, 5 रन बनाकर आउट हुए हार्दिक पांड्या
अमेरिका के गेंदबाजों के सामने भारत का संघर्ष जारी है. हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर आउट हो गए है.
08:00:59 PM
भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 6 रन बनाकर हुए आउट
अमेरिका की घातक गेंदबाजी के सामने भारतीय पारी लड़खड़ा गई है. भारत के 5 विकेट गिर चुके हैं और टीम संघर्ष कर रही है.
07:55:16 PM
बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे कप्तान सूर्या को मिला जीवनदान
शुभम रांजने ने बॉलर थ्रू में अपनी ही गेंद पर छोड़ा कैच
07:39:40 PM
बैकफुट पर भारत, शून्य पर आउट हुए शिवम दुबे
भारत के 4 विकेट गिर चुके हैं. शिवम दुबे शून्य पर पवेलियन लौटे.
07:36:26 PM
अमेरिकी गेंदबाजी के आगे पस्त भारतीय बल्लेबाजी
वान शाल्कविक ने तिलक को दिखाया बाहर का रास्ता
07:34:00 PM
तिलक वर्मा का साथ निभाने मैदान पर आ गए हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव
ईशान के आउट होने के बाद कप्तान के कन्धों पर बड़ी जिम्मेदारी
07:32:00 PM
20 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन
जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए किशन, वान शाल्कविक की गेंद पर कैच आउट
07:27:48 PM
अली खान की गेंद पर ईशान किशन को मिला जीवनदान
बैकवर्ड प्वाइंट पर छूटा कैच, नहीं लपक पाए फील्डर
07:16:58 PM
ईशान का साथ देने मैदान पर आए तिलक वर्मा
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद तिलक वर्मा मैदान पर आए हैं
07:10:01 PM
भारत को लगा बड़ा झटका, शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा
भारत को बड़ा झटका लगा है. अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए हैं.
07:00:41 PM
भारत की बल्लेबाजी शुरू, क्रीज पर अभिषेक-ईशान
भारत की बल्लेबाजीस शुरू हो गई है. क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मौजूद है.
11:00:27 PM
भारत की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज व वरुण चक्रवर्ती.
06:42:54 PM
बुमराह-सैमसन प्लेइंग-11 से बाहर
बुमराह और सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है.
06:37:24 PM
अमेरिका ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी
अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारत पहले बल्लेबाजी करेगा.