Ipl 2024 Auction: मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस ने बनाए रिकॉर्ड, अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी हुई करोड़ों की बरसात, यहां जानिए नीलामी की पूरी हाइलाइट्स
Ipl 2024 Auction में 19 दिसंबर को दुबई में 333 खिलाड़ियों की किस्मत पर फैसला हुआ. इनमें कुल 214 भारतीय खिलाड़ी उतरे और 119 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल हुए. इनमें भी 116 कैप्ड प्लेयर्स थे और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी थे.
Ipl 2024 Auction Live Update: आईपीएल 2024 की नीलामी में 19 दिसंबर को दुबई में 333 खिलाड़ियों की किस्मत पर फैसला हुआ. इनमें कुल 214 भारतीय खिलाड़ी उतरे और 119 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल हुए. इनमें भी 116 कैप्ड प्लेयर्स थे और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी थे. कुल मिलाकर 77 स्लॉट थे. यहां पर पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में 20.5 करोड़ रुपए में बिककर 20 करोड़ को पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने.
हालांकि ये रिकॉर्ड भी इसी नीलामी में टूट गया जब केकेआर ने जीटी के साथ ऐतिहासिक बिडिंग वॉर में बाजी मारते हुए कमिंस के हमवतन मिशेल स्टॉर्क को 24.75 करोड़ में खरीद लिया. ये आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी नीलामी है. इसके अलावा हर्षल पटेल ने फिर से अच्छी रकम पाई. कई अनकैप्ड भारतीयों ने नीलामी में चौंकाया. नीलामी से जुड़ी सभी हाइलाइट्स को आप नीचे पढ़ सकते हैं-
09:06:24 PM
सौरव चौहान बिकने वाले अंतिम खिलाड़ी
सौरव चौहान को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा है. इसके साथ ही नीलामी का समापन हो गया है.
08:57:18 PM
नहीं बिके बड़े नाम
मैट हैनरी, एडम मिल्ने को नहीं मिला खरीददार
08:55:22 PM
एटिंकसन और शाई होप
इंग्लैंड के गस एटिंकसन 1 करोड़ में केकेआर के हो गए हैं. शाई होप को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपए में खरीद लिया है.
08:53:46 PM
मोहम्मद नबी
अफगान ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को 1.5 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा.
08:49:52 PM
मुजीब रहमान बिके
मुजीब रहमान को केकेआर ने 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया है.
08:48:09 PM
लॉकी फर्ग्युसन
कीवी पेसर को आरसीबी ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा.
08:46:21 PM
राइले रुसो पर लगी बड़ी बोली
राइले रुसो को 8 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा
08:40:55 PM
मनीष पांडे
मनीष पांडे को 50 लाख रुपए में केकेआर ने खरीदा.
08:18:58 PM
भारतीय अनकैप्ड स्पिनर्स
प्रिंस चौधरी और जथवेध सुब्रमण्यम को क्रमशः पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है.
08:16:52 PM
विकेटकीपर रॉबिन मिंज बने करोड़पति
गुजरात टाइटंस ने भारतीय विकेटकीपर रॉबिन मिंज को 20 लाख बेस प्राइस से 3.6 करोड़ रुपए में खरीदा.
08:02:50 PM
पंजाब किंग्स की 'हैट्रिक'
विश्वनाथ प्रताप सिंह, आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने बतौर ऑलराउंडर 20 लाख रुपए में खरीदा. इतना ही नहीं उन्होंने तन्य त्यागराजन को भी 20 लाख रुपए में खरीदा है.
07:58:19 PM
ये भारतीय ऑलराउंडर नहीं बिके
तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, कमलेश नागरकोटी, प्रदोश पॉल, रोहित रायुडू नहीं बिके.
07:57:48 PM
ये भारतीय ऑलराउंडर बिके
नमन धीर को 20 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस ने लिया है. अंशुल काम्बोज को 20 लाख रुपए में एमआई ने ही खरीदा है. आशुतोष शर्मा को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा.
07:56:30 PM
सुमित कुमार करोड़पति बने
भारतीय ऑलराउंडर सुमित कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा.
07:51:18 PM
ये भारतीय बल्लेबाज नहीं बिके
शशांक सिंह और सुमित वर्मा भी अनसोल्ड रहे.
07:50:14 PM
ये खिलाड़ी नहीं बिके
स्वास्तिक चिकारा, रितिक ईश्वरन और हिम्मत सिंह अनसोल्ड रहे.
07:47:11 PM
नुवान तुषारा पर अच्छी बोली
श्रीलंका के नुवान तुषारा 50 लाख रुपए के बेस प्राइस से 4.8 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस खेमें में चले गए हैं.
07:43:22 PM
जे रिचर्डसन पर भी अच्छी बोली
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पेसर ने भी अच्छी बोली को आकर्षित किया है. 1.5 करोड़ रुपए के बेस प्राइस वाले बॉलर को 5 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.
07:45:46 PM
मुस्ताफिजुर रहमान कितने में बिके
बांग्लादेश का पेसर चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया गया है.
07:40:08 PM
ये बॉलर अनसोल्ड रहे
टाइमल मिल्स, एडम मिल्ने पर किसी ने दांव नहीं लगाया.
08:18:27 PM
स्पेंसर जॉनसन पर बोली 10 करोड़ पार
एक और कंगारू खिलाड़ी ने जैकपॉट हासिल किया है. ये हैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, जिनको 10 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया. इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था.
07:31:13 PM
जैमिसन और ये खिलाड़ी भी अनसोल्ड
साई होप और दुशमंता चमीरा भी नहीं बिके. ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारसुईस को भी खरीददार नहीं मिला. मैट हेनरी और काइन जैमिसन को भी खरीददार नहीं मिला.
07:29:25 PM
इंग्लिश ऑलराउंडर को मिला खरीददार
लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेविड विली को 2 करोड़ रुपए में खरीदा
07:27:59 PM
टॉम करन बिके
टॉम करन को 1.5 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा.
07:27:31 PM
ये खिलाड़ी अनसोल्ड रहे
रासी वैन डर दुसैन, कैस अहमद और माइकल ब्रेसवेल भी अनसोल्ड रहे. जेम्स नीशम, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल पर भी दांव नहीं लगाया गया.
07:25:09 PM
रदरफॉर्ड, टर्नर बिके
शेरफेन रदरफॉर्ड को 1.5 करोड़ रुपए में केकेआर ने खरीदा. ऑस्ट्रेलिया के एश्टन टर्नर को लखनऊ ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा.
07:23:54 PM
एक्सीलेरेटिड ऑक्शन राउंड शुरू
फिन एलन अनसोल्ड रहे. कोलिन मुनरो को भी खरीददार नहीं मिला.
06:37:58 PM
आईपीएल 2024 नीलामी की सबसे बड़ी स्टोरी
मिशेल स्टार्क की भव्य वापसी का ऐतिहासिक क्षण-
06:35:42 PM
सेट नंबर 10 समाप्त
इस सेट में मुरुगन अश्विन अनसोल्ड रहे. श्रेयस गोपाल को 20 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया है. पुलकित नारंग को किसी ने नहीं खरीदा.
06:33:56 PM
एम सिद्धार्थ
इस अनकैप्ड स्पिनर को 20 लाख बेस प्राइस से काफी रकम 2 करोड़ 40 लाख मिली है. उनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है.
06:29:26 PM
सेट 10- अनकैप्ड ऑलराउंडर
शिवा सिंह अनसोल्ड रहे. मानव सुतार को 20 लाख रुपए में GT में लिया है.
06:26:05 PM
सेट समाप्त
ईशान पोरेल और रसिक दार अनसोल्ड रहे.
06:24:30 PM
यश दयाल कितने में बिके
जीटी से रिलीज किए गए बाएं हाथ के पेसर यश दयाल ने अच्छी रकम हासिल करते हुए 5 करोड़ रुपए की राशि हासिल की. उनको आरसीबी ने खरीदा.
06:31:03 PM
सुशांत मिश्रा का जलवा
सुशांत मिश्रा को 2.20 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया है.
06:30:16 PM
सेट-9 अनकैप्ड पेसर
आकाश सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया है. कुलदीप यादव अनसोल्ड रहे हैं. कार्तिक त्यागी को 60 लाख में जीटी ने खरीदा.
06:18:07 PM
कुमार कुशाग्र
भारत का ये अनकैप्ड कीपर अपने बेस प्राइस 20 लाख से कई गुना ज्यादा रकम हासिल करते हुए 7.2 करोड़ रुपए में बिका है. उनको दिल्ली कैपिटल्स ने लिया है.
06:13:22 PM
अनकैप्ड प्लेयर्स सेट 8
अनकैप्ड विकेटकीपरों में इंग्लैंड के टॉम कोहलेर कैडमोर 40 लाख के बेस प्राइस में बिक गए हैं.
05:52:18 PM
अनकैप्ड ऑलराउंडर का सेट-7 समाप्त
रमनदीप सिंह 20 लाख रुपए में केकेआर के खेमे में चले गए.
05:47:53 PM
शाहरुख खान
धुआंधार ऑलराउंडर शाहरुख खान को 40 लाख के बेस प्राइज से काफी ज्यादा रकम मिलने की उम्मीद थी. उनको 7.4 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीदा
05:52:49 PM
सेट 7- अनकैप्ड ऑलराउंडर
मोहम्मद अशरद खान, सरफराज खान, विवरांत शर्मा अनसोल्ड रहे. अर्शिन कुलकर्णी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा है. अतीत सेठ और ऋतिक शौकीन अनसोल्ड रहे.
05:39:06 PM
अंगक्रिश रघुवंशी
अंगक्रिश रघुवंशी को 20 लाख में केकेआर ने खरीदा.
05:42:11 PM
समीर रिजवी के हाथ लगा जैकपॉट
यूपी टी20 लीग में धमाल मचाने वाले रिजवी को 20 लाख रुपए के बेस प्राइस से 8.4 करोड़ रुपए में सीएसके ने खरीदा.
05:26:22 PM
अनसोल्ड रहे ये अनकैप्ड बैटर
रोहन कुन्नमल और सौरव चौहान को खरीददार नहीं मिला. प्रियांश आर्य और मनन वोहरा अनसोल्ड रहे.
05:24:05 PM
अनकैप्ड बैटर पर बोली. शुभम दुबे का धमाका
युवा खिलाड़ी शुभम दुबे का बेस प्राइज 20 लाख रुपए है. राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 5.8 करोड़ रुपए में खरीद लिया है.
04:03:48 PM
अनसोल्ड रहे स्पिनर्स
तबरेज शम्सी, ईश सोढ़ी, अकील होसैन, अफगानिस्तान के मुजीब भी अनसोल्ड रहे.
04:01:05 PM
दो कंगारूओं ने मारी दुबई में सबसे लंबी उछाल
मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस की जोड़ी ने कमाल करते हुए क्रमशः 24.75 करोड़ और 20.5 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की. ये दोनों आईपीएल की इतिहास के दो सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.
03:56:24 PM
सेट नंबर-5
ये सेट कैप्ड स्पिन बॉलर्स का है. इसमें आदिल रशीद, तबरेज शम्मी, मुजीब रहमान, अकील हौसेन जैसे गेंदबाज है.
04:38:52 PM
दिलशान मदुशनाका
दिलशान मदुशनाका को 4.6 करोड़- मुंबई इंडियंस ने खरीदा
03:52:51 PM
जयदेव उनादकट कितने में बिके
जयदेव उनादकट पर बोली दिलचस्प थी. वे एक बार फिर से आईपीएल में करोड़पति बन गए हैं. उनको 1.6 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा.
03:53:59 PM
इतिहास रचने वाले मिशेल स्टार्क कितने में बिके?
ऑस्ट्रेलिया की नीलामी सनसनी मिशेल स्टार्क पर बोली आराम से 10 करोड़ पार हो चुकी है. देखते ही देखते स्टार्क 20 करोड़ पार कर चुके हैं. स्टार्क ने कमिंस का 20.5 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. केकेआर और जीटी की और से ऐतिहासिक बिडिंग वॉर देखने के लिए मिल रहा है. केकेआर ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा है.
03:33:03 PM
शिवम मावी को मिली मोटी रकम
भारत के युवा तेज गेंदबाज तेज गेंदबाज की बोली 50 लाख रुपए बेस प्राइस से बढ़कर 5 करोड़ पार कर चुकी है. उनको 6.8 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा.
03:26:20 PM
उमेश यादव पर भी पैसा की बौछार
भारतीय तेज गेंदबाज पर बोली 5 करोड़ पार कर चुकी है. यादव 5.8 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस के हुए.
03:22:28 PM
अल्जारी जोसेफ पर बड़ी बोली
कैरेबियन पेसर पर भी बोली 10 करोड़ पार गई है. वे 11.5 करोड़ रुपए में आरसीबी के पास चले गए हैं.
03:18:22 PM
सेट 3- कैप्ड पेसर्स
लॉकी फर्ग्युसन को किसी ने नहीं लिया है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था. चेतन सकारिया को यहां पर 50 लाख रुपए में केकेआर ने ले लिया है.
03:16:47 PM
कुसल मेंडिस
श्रीलंकाई कीपर को कोई खरीददार नहीं मिला.
03:13:10 PM
जोस इंग्लिस को नहीं मिला खरीददार
विकेटकीपर जोस इंग्लिस को नहीं मिला खरीददार.
03:12:29 PM
केएस भरत बेस प्राइस में बिके
भारतीय विकेटकीपर को केकेआर ने खरीदा.
03:11:52 PM
सेट- 3 की नीलामी शुरू
कैप्ड विकेटकीपरों की लिस्ट में फिल सॉल्ट अनसोल्ड रहे हैं. ट्रिस्टन स्टब्स को 50 लाख रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है.
02:49:08 PM
सेट 2- ऑलराउंडर्स
पैट कमिंस ने बनाया ऑल टाइम आईपीएल रिकॉर्ड. 20 करोड़ 50 लाख रुपए में SRH ने खरीदा.
डेरिल मिशेल 14 करोड़ में बिके. चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा.
हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने लिया है.
गेराल्ड कोएट्जे को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपए में खरीद लिया है.
शार्दुल ठाकुर पर 4 करोड़ रुपए में सीएसके ने दांव लगाया.
रचिन रविंद्र को 1 करोड़ 80 लाख रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया है.
वानिंदु हसरंगा बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए पर बिके.
क्रिस वॉक्स को 4 करोड़ 20 लाख रुपए में पंजाब किंग्स ने लिया.
02:47:18 PM
क्रिस वॉक्स
क्रिस वॉक्स को 4 करोड़ 20 लाख रुपए में पंजाब किंग्स ने लिया.
02:41:57 PM
डेरिल मिशेल
इस कीवी ऑलराउंडर पर बोली 10 करोड़ रुपए पार हो गई है. ये खिलाड़ी 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में चला गया है.
02:26:16 PM
हर्षल पटेल भी महंगे बिके
भारतीय धुरंधर डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल पर भी जमकर पैसों की बरसात हुई है. उनकी बोली 10 करोड़ पार कर गई है. उनको 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने लिया है.
02:19:13 PM
गेराल्ड कोएट्जे मुंबई में गए
प्रोटियाज युवा ऑलराउंडर गेराल्ड कोएट्जे को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपए में खरीद लिया है.
02:34:34 PM
पैट कमिंस बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी
पैट कमिंस एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है.
02:06:11 PM
अजमतुल्लाई ओमरजई
अजमतुल्लाई ओमरजई 50 लाख रुपए में गुजरात टाइटंस के हुए
02:04:34 PM
शार्दुल ठाकुर 4 करोड़ रुपए में बिके
शार्दुल ठाकुर पर 4 करोड़ रुपए में सीएसके ने दांव लगाया. उनकी चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी हो गई है.
02:01:07 PM
शार्दुल ठाकुर
2 करोड़ के बेस प्राइज वाले शार्दुल ठाकुर पर धीरे-धीरे दिलचस्पी बढ़ने लगी है. बोली 3 करोड़ पार कर चुकी है.
03:12:46 PM
रचिन रविंद्र पर बोली
कीवी ऑलराउंडर रचिन रविंद्र पर बोली 1 करोड़ पार कर चुकी है. इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए है. उनको 1 करोड़ 80 लाख रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया है.
01:54:25 PM
वानिंदु हसरंगा बेस प्राइज पर बिके
सेट 2 में पहले ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा हैं जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था. उनको इसी कीमत पर सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा.
01:51:36 PM
सेट नंबर 2 में होंगे टॉप ऑलराउंडर
अगले सेट में आईपीएल 2024 नीलामी के टॉप ऑलराउंडर्स देखने को मिलेंगे. यहां पर बड़ी नीलामी देखने के लिए मिल सकती है. नजर गेराल्ड कोट्जी पर खासतौर पर होंगी.
01:46:09 PM
पहले सेट के खिलाड़ी
मनीष पांडे को भी कोई खरीददार नहीं मिला. इस सेट में बल्लेबाज शामिल थे जिनमें हैरी ब्रूक, ट्रेविस हेड, रॉवमैन पॉवले ही बिक सके हैं. नायर, रोसोव, स्टीव स्मिथ, मनीष पांडे अनसोल्ड रहे.
01:42:19 PM
स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहे.
करुण नायर को भी कोई खरीददार नहीं मिला है. स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहे.
02:10:17 PM
6 करोड़ 80 लाख में बिके ट्रेविस हेड
ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है.
02:11:12 PM
हैरी ब्रूक 4 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स के हुए
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 4 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलेंगे. ट्रेविस हेड पर बिडिंग वॉर छिड़ चुका है.
01:34:57 PM
रोसोव अनसोल्ड रहे
राइली रोसोव को कोई खरीददार नहीं मिला है.
02:12:00 PM
आईपीएल नीलामी शुरू
आईपीएल ऑक्शन के पहले सेट की नीलामी की शुरुआत हो चुकी है. रॉवमैन पॉवेल को 7.4 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है.
01:03:19 PM
सनराइजर्स हैदराबाद
ऑरेंज आर्मी के बास 34 करोड़ रुपए का सबसे बड़ा पर्स मौजूद है. इस टीम के पास 6 स्लॉट उपलब्ध हैं जिसमें 3 ओवरसीज हैं.
01:03:02 PM
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
आरसीबी के पास 23 करोड़ 25 लाख रुपए का पर्स है. इसमें 6 स्लॉट उपलब्ध हैं, 3 विदेशी स्लॉट हैं.
01:02:44 PM
राजस्थान रॉयल्स
आरआर के पास 14 करोड़ 50 लाख रुपए का पर्स बचा है. टीम के पास 8 स्लॉट में 3 ओवरसीज स्लॉट उपलब्ध हैं.
01:02:29 PM
पंजाब किंग्स
इस टीम के पास 29 करोड़ 10 लाख रुपए का पर्स बचा हुआ है. इस टीम के पास 8 स्लॉट में 2 विदेशी खिलाड़ियों के लिए बुक हैं.
01:02:06 PM
मुंबई इंडियंस
एमआई के पास हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के बाद 17 करोड़ 75 लाख रुपए का पर्स बचा है. टीम के पास 8 स्लाट हैं जिसमें चार विदेशी स्लॉट हैं.
01:01:06 PM
लखनऊ सुपर जायंट्स
इस टीम का पर्स सबसे छोटा है जो 13 करोड़ 15 लाख रुपए का है. लखनऊ के पास 6 स्लॉट हैं जिसमें 2 ओवरसीज हैं.
01:00:19 PM
कोलकाता नाइट राइडर्स
केकेआर के पास 32 करोड़ 70 लाख रुपए का पर्स बाकी है. इस टीम के पास सबसे ज्यादा 12 स्लॉट उपलब्ध हैं जिसमें चार विदेशी खिलाड़ियों द्वारा भरे जाने हैं.
12:59:36 PM
गुजरात टाइटंस
इस टीम के पास सबसे बड़ा पर्स है जो 38 करोड़ 15 लाख रुपए का है. ये टीम 8 स्लॉट फिल कर सकती है जिसमें 2 विदेशी स्लॉट हैं.
12:59:20 PM
दिल्ली कैपिटल्स
डीसी के पास 28 करोड़ 95 लाख रुपए का पर्स बाकी है. डीसी 9 स्लॉट ले रही है जिसमें 4 ओवरसीज हैं.
12:58:54 PM
चेन्नई सुपर किंग्स
इस टीम के पास 31 करोड़ 40 लाख रुपए का पर्स बाकी है. इस टीम के पास 6 स्लॉट हैं जिसमें 3 ओवरसीज हैं.
12:44:04 PM
आईपीएल 2024 की नीलामी आज
आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेश में कोई नीलामी आयोजित की जाएगी. ये ऑक्शन दुबई में होने जा रहा है. साथ ही ये भी आईपीएल इतिहास में पहली बार है जब कोई नीलामीकर्ता