India Women vs South Africa Women Live Cricket Score:महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-1 में रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने हैं. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अब तक पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर टूर्नामेंट में अपराजित रिकॉर्ड बनाए रखा है और इस जीत के साथ वे सेमीफाइनल की राह और मजबूत करना चाहेंगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए उन्होंने अपने अभियान का पहला अंक हासिल किया.
हरमनप्रीत कौर इसी मुकाबले के साथ अपना 200वां टी20 इंटरनेशनल खेलकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी. ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों की मददगार रही है, इसलिए दोनों टीमों के बल्लेबाजों को पावरप्ले में सतर्क रहना होगा. बारिश की भी हल्की आशंका जताई जा रही है, जो दूसरी पारी को प्रभावित कर सकती है. हरमप्रीत कौर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजती करने का फैसला लिया है.
10:27:08 PM
साउथ अफ्रीका ने मैच जीत लिया है. उन्होंने छह विकेट से मैच जीता. मारिजैन कैप की शानदार पारी. वह 45 गेंदों पर 81 रन बनाकर नाबाद रहीं. 'वुमन इन ब्लू' को अब अपनी रणनीति के बारें में फिर से सोचना होगा.
10:18:27 PM
भारत अभी भी मुकाबले में बना हुआ है. नादिन डी क्लर्क आउट हो गईं. श्री चरानी को विकेट मिला. दक्षिण अफ्रीका को अब मैच जीतने के लिए 13 गेंदों पर 22 रनों की जरूरत है.
10:13:54 PM
विकेट!!!! शैफाली वर्मा का कमाल. ब्रिट्स आउट हो गई. क्या भारत के लिए बहुत देर हो चुकी है?
10:08:30 PM
एक और 11 रन वाला ओवर. अब साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 24 गेंदों पर सिर्फ 37 रनों की जरूरत है.
10:04:54 PM
साउथ अफ्रीका के लिए यह ओवर बहुत अहम रहा. 15वें ओवर में 16 रन बने. मैच भारत की पकड़ से दूर हो गया है. अब उन्हें 30 गेंदों में 48 रनों की जरूरत है.
10:00:48 PM
चौका!!!! साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे हो गए हैं. अब उन्हें जीत का लक्ष्य दिखाई देने लगा है. भारत धीरे-धीरे मैच से पिछड़ता जा रहा है.
09:52:28 PM
साउथ अफ्रीका के लिए बहुत अच्छा ओवर. इसमें 13 रन बने. अब उन्हें 42 गेंदों में 69 रनों की जरूरत है.
09:47:48 PM
मैरिजैन कैप बहुत जबरदस्त फॉर्म में दिख रही हैं. उन्होंने बहुत तेजी से मैच का रुख बदल दिया है. भारत के हाथ से मैच फिसलता दिख रहा है.
09:43:25 PM
मैच का रुख बदल रहा है. अब ब्रिट्स, कैप के साथ जुड़ गई हैं. उन्होंने एक एक ज़बरदस्त छक्का!!!! जड़ दिया.
09:39:13 PM
एक चौका और अब एक छक्का!!!! मारिजान कैप धीरे-धीरे गेम का रुख बदल रही हैं. भारत को इस साझेदारी को जल्द ही तोड़ना होगा.
09:28:06 PM
कैप और ब्रिट्स संघर्ष करके बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं. दोनों पर भारतीय गेंदबाज दबाव बनाए हुए हैं.
09:23:26 PM
श्री चरणी ने कमाल कर दिया. उन्होंने एक ही ओवर में दो अहम विकेट लिए. साउथ अफ्रीका मुश्किल में दिख रही है.
09:21:59 PM
लौरा वोल्वार्ड्ट का बड़ा विकेट. श्री चरणी ने भारत को ब्रेकथ्रू दिलाया. ठीक वही जो भारत को चाहिए था.
09:19:01 PM
हम चेज के लिए वापस आ गए हैं. साउथ अफ्रीका के लिए लॉरा वोल्वार्ड्ट और जमिन ब्रिट्स पारी की शुरुआत कर चुकी हैं.
08:46:06 PM
इसी के साथ पहली पारी खत्म हुई. भारत ने अपने 20 ओवर में 158/7 रन बनाए. भारतीय गेंदबाजों को शुरू के ओवर में ही विकेट चटकाने होंगे.
08:33:59 PM
हवा में और कैच आउट!!!! दीप्ति शर्मा आउट. मिडिल और लेग स्टंप पर फुल लेंथ गेंद. दीप्ति थोड़ा खिसककर फाइन लेग के ऊपर से पैडल शॉट खेलने की कोशिश करती हैं. गेंद बल्ले के किनारे से लग जाती है. इसके बाद गेंद सीधे फील्डर के हाथों में जाती है और भारत का छठा विकेट गिरता है.
08:23:53 PM
बोल्ड!!!! हरमन बैकफुट पर इंतजार कर रही थी. इस्माइल ने थोड़ी आगे की गेंद डाली. हरमनप्रीत ने उसे खेलने की कोशिश की और गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से लग गई और स्टंप्स पर जा लगी. भारत को एक और झटका. हरमनप्रीत से सबकी उम्मीदें थी.
08:13:26 PM
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर अच्छी लय में दिख रही हैं. वह धीरे-धीरे अपनी गति बढ़ा रही हैं. टीम को उनसे बहुत उम्मीदें हैं.
08:08:12 PM
भारत के 100 रन पूरे हुए. टीम अब तक चार विकेट खो चुकी हैं. दीप्ति और हरमन पर पूरी कमान है. दोनों को विकेट बचाकर खेलना होगा और 170 तक भारत को पहुंचाने में मदद करना पड़ेगा.
08:02:34 PM
जेमिमा रोड्रिग्स आउट. साउथ अफ्रीका ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है. भारतीय टीम का चौथा विकेट गिर गया है.
07:56:59 PM
भारतीय पारी का 10वां ओवर. अब बहुत कुछ हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स पर निर्भर करता है.
07:46:12 PM
अपील और आउट! मिडिल स्टंप लाइन पर अच्छी लेंथ की गेंद. भाटिया ने लाइन के आर-पार खेलने की कोशिश की लेकिन चूक गईं. गेंद उनके पैड पर लगी और जोरदार अपील हुई. अंपायर ने उंगली उठा दी. रिव्यू लिया गया लेकिन फैसला वही रहा.
07:32:59 PM
ये क्या हुआ!!! शेफाली वर्मा झुककर गेंद से बचने की कोशिश करती हैं. शुरू में कोई अपील नहीं हुई. फिर रिव्यू लिया गया और अल्ट्रा-एज से पता चला कि गेंद दस्ताने से लगी थी. शेफाली वर्मा आउट. भारत को दूसरा और बड़ा झटका लग गया है.
07:25:15 PM
बोल्ड!!!!! ऑफ और मिडिल स्टंप के बीच अच्छी लेंथ की गेंद. मंधाना ने स्कूप करने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह चूक गईं. गेंद स्टंप्स से जा टकराई और यह साउथ अफ्रीका के लिए एक बहुत बड़ा विकेट है.
07:16:16 PM
भारत के लिए दूसरा ओवर बहुत अच्छा रहा. इस ओवर में कुल 14 रन बने. मंधाना और वर्मा मैदान पर मजबूत दिख रही हैं.
07:10:32 PM
भारत के लिए अच्छी शुरुआत. मारिजान कैप ने पहले ओवर में सही जगहों पर गेंदबाजी की. इसके जवाब में शेफाली वर्मा ने आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगा दी.
07:06:08 PM
स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा भारत की पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतर गई हैं. दक्षिण अफ़्रीका के लिए मारिजैन कैप नई गेंद से शुरुआत कर रही हैं.
07:02:19 PM
दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ गई हैं. इसके तुरंत बाद खेल शुरू होगा.
06:43:00 PM
लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजैन कप्प, नादिन डी क्लर्क, क्लो लेस्ली ट्रायॉन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा
06:42:32 PM
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा
06:40:20 PM
भारत ने टॉस जीत लिया है. हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.