IND vs PAK U19 WC LIVE Score: भारत की वापसी, हमजा को कनिष्क ने किया आउट
पांच बार की चैंपियन भारत U19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से मिली करारी हार का बदला लेने के लिए बेताब होगी. वर्ल्ड कप में अब तक भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसकी शुरुआत USA के खिलाफ छह विकेट की शानदार जीत से हुई, जिसके बाद ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत मिली.
पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. पाकिस्तान की टीम ने 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट गंवाकर 90 रन से ज्यादा बना लिए हैं. उनकी तरफ से क्रीज पर फरहान यूसुफ और उस्मान खान मौजूद हैं. इससे पहले भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 49.5 ओवर में 252 रन बनाए. भारत की टीम निर्धारित 50 ओवर से 1 गेंद पहले आउट हो गई.
भारत की तरफ से सर्वाधिक 68 रन वेंदात त्रिवेदी ने बनाए. इसके अलावा आखिरी ओवरों में कनिष्क पटेल ने 29 गेंदों में 35 रन बनाए. पाकिस्तान की बात करें तो अब्दुल सुभान ने सर्वाधिक तीम और मोहम्मद सैयाम ने दो विकेट लिए.पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम U19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से मिली करारी हार का बदला लेने के लिए बेताब होगी.
वर्ल्ड कप में अब तक भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसकी शुरुआत USA के खिलाफ छह विकेट की शानदार जीत से हुई, जिसके बाद ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत मिली.
06:57:42 PM
हमजा को कनिष्क ने किया आउट
हमजा जहूर को 42 रन पर आउट कर कनिष्क ने पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा दिया है.
06:26:06 PM
पाकिस्तान 50 रन के पार
पाकिस्तान का स्कोर 50 रन के पार हो गया है. 10 ओवर में उसके 56 रन हैं और मात्र एक विकेट गिरा है.
05:53:39 PM
हेनिल ने समीर का काम किया तमाम
हेनिल ने समीर का काम तमाम कर दिया है. उन्होंने उन्हें 9 रन पर आउट कर पाकिस्तान को पहला तगड़ा झटका दिया है.
05:41:18 PM
पाकिस्तान की पारी शुरू
पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है. उसे भारत से जीतने के लिए 253 रन बनाने हैं.
05:06:59 PM
टीम इंडिया 252 पर ऑलआउट
टीम इंडिया 252 पर ऑलआउट हो गई है. वो पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई. 49.5 ओवर में पाकिस्तान ने भारत की पारी समेट दी.
05:03:14 PM
कनिष्क 35 रन बनाकर आउट
कनिष्क चौहान 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसी के साथ भारत का नौंवा विकेट गिर गया है.
04:58:59 PM
टीम इंडिया का स्कोर 250 रन
टीम इंडिया का स्कोर 250 रन हो गया है. आखिरी ओवरों में कनिष्क शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.
04:32:20 PM
भारत का सातवां विकेट गिरा
भारत का सातवां विकेट गिर गया है. अली रजा की गेंद पर आर अंबरीश 29 रन बनाकर आउट हुए.
04:20:30 PM
वेदांत त्रिवेदी 68 रन बनाकर आउट
वेदांत त्रिवेदी 68 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत के लिए बड़ा झटका है. उनके आउट होते ही भारत का छठा विकेट भी गिर गया है.
03:46:18 PM
पांच विकेट पर भारत का स्कोर 150 रन
पांच विकेट पर भारत का स्कोर 150 रन है. 34 ओवर में टीम इंडिया ने ये रन बनाए हैं.
03:28:20 PM
वेदांत त्रिवेदी ने जड़ी फिफ्टी
वेदांत त्रिवेदी ने फिफ्टी जड़ दी है. 74 गेंदों पर उन्होंने ये रन बनाए.
03:25:21 PM
अभिज्ञान कुंडू हुए आउट, लेकिन नो बॉल
अभिज्ञान कुंडू के आउट हो गए थे लेकिन ये नो बॉल निकली.
03:03:18 PM
विहान मल्होत्रा हुए आउट
विहान मल्होत्रा 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसी के साथ टीम इंडिया ने 109 रन पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है.
02:59:55 PM
'युवाओं के लिए रोजगार पर जोर, खेलो इंडिया से स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत', बजट पर बोले मंत्री मनसुख मांडविया
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बजट 2026 की सराहना करते हुए कहा कि इस बजट में युवाओं को रोजगार देने पर विशेष ध्यान दिया गया है. खेलो इंडिया के तहत देशभर में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और लंबे समय तक चलने वाले मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की बात कही गई है. साथ ही भारत को खेल सामग्री निर्माण का वैश्विक हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
02:56:54 PM
टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार
टीम इंडिया ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है .विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है.
02:41:31 PM
भारत का स्कोर 80 पार
भारत का स्कोर 18 ओवर के बाद 88 रन है. तीन विकेट गिरने के बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने भारतीय पारी को संभाल लिया है. दोनों के बीच 41 रनों की पार्टनरशिप हो गई है.
02:00:50 PM
भारत का स्कोर 50 रन के पार
भारत का स्कोर 50 रन के पार हो गया है. पाकिस्तान की तलाश चौथे विकेट की है.
01:47:23 PM
भारत के तीन विकेट गिरे
टीम इंडिया के 10 ओवर के अंदर तीन विकेट गिर गए हैं. टीम का स्कोर अभी 50 रन भी नहीं है.
01:20:28 PM
वैभव सूर्यवंशी कर रहे तेज बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं. 4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट गंवाए 32 रन है.
01:09:42 PM
भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. ओपनिंग करने के लिए एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी आए हैं.
12:58:48 PM
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है.