menu-icon
India Daily

LIVE IND vs SL LIVE Updates, 2nd Test Day 3: ताश के पत्तों की तरह ढह रही लंका टीम, तीसरे दिन सुबह लगा पहला झटका

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन, श्रीलंका को भारत के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबरना होगा. टीम को रन बनाने के साथ ही विकेट के गिरावट पर भी लगाम लगानी होगी. श्रीलंका ने दूसरे दिन की शुरुआत बेहद खराब तरीके से की, सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदरा और नाइटवॉचमैन प्रभात जयसूर्या के विकेट गिरने से लंका का स्कोर 8/2 हो गया .

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs SL LIVE Updates, 2nd Test Day 3: ताश के पत्तों की तरह ढह रही लंका टीम, तीसरे दिन सुबह लगा पहला झटका
Courtesy: ANI

IND vs SL LIVE Updates, 2nd Test Day 3: कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन, श्रीलंका को भारत के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबरना होगा. टीम को रन बनाने के साथ ही विकेट के गिरावट पर भी लगाम लगानी होगी. श्रीलंका ने दूसरे दिन की शुरुआत बेहद खराब तरीके से की, सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदरा और नाइटवॉचमैन प्रभात जयसूर्या के विकेट गिरने से लंका का स्कोर 8/2 हो गया. वे अभी भी भारत से 495 रनों से पीछे हैं, और फिलहाल क्रीज पर कामिल मिश्रा हैं. दूसरे दिन, भारत ने 503/9 के स्कोर के बाद पारी घोषित कर दी. भारत ने ये पहाड़ सा स्कोर ध्रुव जुरेल के 115, देवदत्त पडिक्कल के 117 रन, विकेटकीपर ऋषभ पंत के 63 रन और कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक की बदौलत खड़ा किया है. इतना ही नहीं भारत के गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया और मेजबान की पारी शुरु होती ही उन्हें 3 ओवर में शुरुआती 2 झटके दे दिए. 

10:23:47 AM

19 रन बनाकर कामिल मिश्रा आउट

प्रसिद्ध कृष्णा ने एक बार फिर से अपनी तेज गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए मेजबान टीम को एक और झटका दिया. कृष्णा ने कामिल मिश्रा को महज 19 रन पर चलता कर किया. यह तीसरे दिन की सुबह का पहला विकेट है.

SL- 35/3 (10)

09:52:31 AM

जुरेल ने बताया टैटू का राज

अपने दूसरे टेस्ट शतक के बाद, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद अपने 'जय जवान जय किसान' टैटू के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनके पिता जवान और दादा किसान थे. 

उन्होंने कहा कि, 'यह मेरी कहानी है. मेरे दादा किसान थे और मेरे पिता सैनिक थे. ये मेरी जड़ें हैं, जहां से मैं आया हूं, और मैं इन्हें भूलना नहीं चाहता.'